Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: इधर तेजस्वी करते रहे 17 महीनों का दावा, उधर ललन सिंह ने लालू-राबड़ी पर उठा दिए गंभीर सवाल

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 05:46 PM (GMT+05:30)

    पूर्व जदयू अध्यक्ष और मुंगेर से सांसद ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 17 महीने के दावों पर चुटकी ली है। ललन सिंह ने कहा कि अब शहर से लेकर ग ...और पढ़ें

    तेजस्वी यादव के दावों पर ललन सिंह का अटैक। (फाइल फोटो)
    तेजस्वी यादव के दावों पर ललन सिंह का अटैक। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. कस्बोंं तक रोशनी फैली हुई है, ऐसे में लालटेन की क्या जरूरत: ललन सिंह
    2. कहा- खुद का रोजगार बढ़ा रहे हैं तेजस्वी यादव

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। बिहार के मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए से जदयू प्रत्याशी और निर्वतमान सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि अब शहर से लेकर गांव तक 22 से 24 घंटे बिजली मिल रही है। कस्बोंं तक रोशनी फैली हुई है, ऐसे में लालटेन की क्या जरूरत है। अब जनता लालटेन युग में जाना नहीं चाहती है।

    ललन सिंह ने कहा कि 1990 से 2005 के दौर को जनता देख चुकी है, अब वह उस राज्य में जाना नहीं चाहती है। किसानों को खेती करने के लिए अलग से कृषि फीडर काम कर रहा है। किसान सबल हुए हैं। विकास पुरुष मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नहीं है।

    तेजस्वी से मांगा लालू-राबड़ी के कार्यकाल का हिसाब

    ललन सिंह ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रोजगार की परिभाषा बता रहे हैं। 15 वर्षों तक उनके माता-पिता के राज्य में रोजगार का सृजन क्यों नहीं हुआ।

    विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोजगार की दिशा में 2005 से पहल की थी। युवाओं के लिए रोजगार का सृजन किया गया। नियोजित शिक्षकों की नियुक्तियां हुई।

    ललन सिंह तंज भरे अंदाज में कहा कि नेता प्रतिपक्ष अपना खुद का रोजगार बढ़ा रहे हैं। जमीन और संपत्ति अर्जित कर रहे हैं।

    लोगों को पीएम मोदी की सभा के लिए किया आमंत्रित

    बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए ललन सिंह ने 26 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सफियाबाद हवाई अड्डा पर आयोजित चुनावी सभा में बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचने की अपील की। दोनों को सुनने के लिए जनता को आमंत्रित किया।

    अशोक महतो के आपराधिक इतिहास पर क्या बोले ललन सिंह?

    पत्रकारों ने राजद प्रत्याशी के पति अशोक महतो के आपराधिक इतिहास के बारे में भी सवाल दागे। इस पर ललन सिंह ने कहा कि वह कभी अपने प्रतिद्वंदी के विरोध में नहीं बोलते हैं। लोकतंत्र में जनता मालिक है। शिक्षा, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि सहित अन्य क्षेत्र हुए काम काे लोकसभा क्षेत्र की जनता देख रही है। बिहार के विकास के लिए राज्य का बजट कई गुणा बढ़ा है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि जब वह सांसद बने थे प्रधानमंत्री सड़क योजना से महज 22 सड़कें थीं, अभी गांव-गांव सड़क है। इसके बाद आजाद चौक के पास स्थित जैन धर्मशाला में प्रधान चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया।

    सांसद ने राजग के कार्यकर्ताओं से कहा कि उत्तेजना में नहीं रहे। सोशल मीडिया पर विरोधियों के पोस्ट पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दें।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: 'महिलाओं के मंगलसूत्र को...', नीतीश कुमार की मंत्री का बड़ा दावा; सियासी हलचल तेज

    Tejashwi Yadav: '...तो NDA को चुन लो', अपने ही बयान पर बुरे घिरे तेजस्वी, अब नीतीश का नाम लेकर दे रहे ऐसी सफाई