विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंगेर में ED का बड़ा एक्शन, करोड़ों के फर्जीवाड़े में जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर छापामारी

Published: Thu, 06 Aug 2026 10:40 AM (IST)

ईडी ने मुंगेर के जमालपुर में जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास पर छापा मारा। यह ...और पढ़ें

मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन

मुंगेर में ईडी का बड़ा एक्शन

HighLights

  1. ईडी ने जॉलीवुड म्यूजिक निदेशक के घर पर छापा मारा।

  2. करोड़ों के निवेशक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई।

  3. जितेंद्र कुमार राजीव न्यायिक हिरासत में, ईडी जांच कर रही।

संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। जमालपुर थाना क्षेत्र के नया टोला फूलका स्थित जॉलीवुड म्यूजिक कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव के आवास पर गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। आधा दर्जन से अधिक अधिकारियों की टीम गुरुवार की सुबह तड़के ही पहुंच गई और स्थानीय लोगों के जागने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी। 

टीम ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम मामले के प्राथमिक आरोपित जयधन तांती और प्रिया राजीव रंजन से भी पूछताछ कर रही है। वित्तीय लेनदेन, निवेश से जुड़े कागजात और अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। 

जितेंद्र ने किया था आत्मसमर्पण

बताया जाता है कि जॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड पर निवेशकों से करोड़ों रुपये जुटाकर फरार होने का आरोप है। 18 नवंबर 2024 को कंपनी के कार्यालय में ताला लगने के बाद बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने जमालपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में कांड संख्या 224/24 दर्ज किया गया था। 

WhatsApp Image 2026-08-06 at 10.22.33 AM

शिकायतकर्ताओं का आरोप था कि कंपनी चिटफंड की तर्ज पर निवेश कराकर लोगों की बड़ी रकम लेकर फरार हो गई। पुलिस जांच के दौरान कंपनी के निदेशक जितेंद्र कुमार राजीव फरार हो गए थे। 

बाद में उन्होंने मुंगेर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था और तब से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। अब ईडी धन शोधन और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- मोकामा-मुंगेर फोरलेन: जमीन अधिग्रहण के बाद अब मुआवजे पर 'ब्रेक', सैकड़ों आवेदन फांक रहे धूल