मुंगेर में उत्पाद इंस्पेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 1.20 करोड़ के मकान सहित कागजात खंगाल रही टीम
मुंगेर में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अंकेश राज गौंड के लल्लू पोखर और चंदनबाग स्थित आवासों पर छापेमारी की। ...और पढ़ें
HighLights
उत्पाद इंस्पेक्टर अंकेश राज गौंड के मुंगेर आवासों पर EOU का छापा।
लल्लू पोखर और चंदनबाग स्थित घरों पर एक साथ हुई कार्रवाई।
टीम संपत्ति दस्तावेजों और अन्य सामान की गहन जांच कर रही।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के लल्लू पोखर स्थित उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर अंकेश राज गौंड के आवास पर गुरुवार की सुबह अपराध इकाई की टीम ने अचानक छापेमारी की। कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।
टीम ने पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू कर दी। आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने लल्लू पोखर के साथ-साथ चंदनबाग स्थित अंकेश राज गौंड के दूसरे आवास पर भी एक साथ छापेमारी की। इसके अलावा एक और घर पर भी टीम छापामारी कर रही है। तीनों ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य सामान की गहन जांच की जा रही है।
आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं
टीम के अधिकारी किसी को भी अंदर-बाहर आने-जाने की अनुमति नहीं दे रहे है।छापेमारी किस मामले में की जा रही है, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक तौर पर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है।

अपराध इकाई के अधिकारी पूरे अभियान के दौरान पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। टीम को क्या मिला है और जांच का दायरा क्या है, इस संबंध में भी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
सीवान में लंबे समय से तैनाती
अंकेश राज गौंड लंबे समय तक सीवान जिले में उत्पाद विभाग इंस्पेक्टर हैं। विभाग में उनकी तैनाती के दौरान कई चर्चित कार्रवाई भी हुई थीं। फिलहाल उनके मुंगेर स्थित दोनों आवासों पर जांच जारी है।
खबरें और भी
दो वर्ष पहले 1.20 करोड़ में खरीदा था लल्लू पोखर में मकान
स्थानीय लोगों के अनुसार लल्लू पोखर स्थित आवास अंकेश गौर ने करीब दो वर्ष पूर्व अशोक शहनी से लगभग 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। छापेमारी के दौरान टीम संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा और आधिकारिक जानकारी सामने आएगी।