Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जमालपुर में अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर, होटलों-रेस्टोरेंटों पर हो सकती है कार्रवाई

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 03:28 PM (IST)

    जमालपुर पुलिस शहर के होटलों, रेस्टोरेंटों और मोहल्लों में अनैतिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है। पुलिस को मुंगेर और आसपास के जिलों, यहां तक कि पश्चि ...और पढ़ें

    जमालपुर थाना। (जागरण)

    जमालपुर थाना। (जागरण)

    HighLights

    1. जमालपुर पुलिस अनैतिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।

    2. होटलों, रेस्टोरेंटों और किराए के मकानों पर पुलिस की कार्रवाई।

    3. पश्चिम बंगाल सहित अन्य जिलों से लड़कियों के शामिल होने की सूचना।

    संवाद सूत्र, जमालपुर(मुंगेर)। जमालपुर शहर के कई संचालित होटल, रेस्टोरेंट और मोहल्ले में जमालपुर पुलिस ने अपने सूत्र को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है।

    इन जगह पर अनैतिक गतिविधि की सूचना लगातार पुलिस को भी मिल रही है। इतना ही नहीं पुलिस की लगातार हो रही कार्रवाई के बाद शहर के चौक चौराहे पर भी ऐसी चर्चा हो रही है।

    शहर में इस प्रकार की चर्चा आग कि तरह फैलने लगी है कि मुंगेर जिले सहित आसपास के जिले से लड़कियां जमालपुर आ रही हैं। उनके द्वारा होटल और रेस्टोरेंट के साथ ही कई किराए के मकान में गोरखधंधा संचालित किया जा रहा है।

    बताया यह भी जा रहा है कि जमालपुर शहर के कई इलाकों में पश्चिम बंगाल से हावड़ा जमालपुर कविगुरु एक्सप्रेस और हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस से लड़कियां आती हैं।

    वहीं, तिलरथ जमालपुर डेमू पैसेंजर से भी लड़कियों के यहां आने की चर्चा हो रही है। बताया यह भी जा रहा है कि कई होटल ऐसे हैं जो महज कुछ घंटे के लिए रूम देकर पूरे दिन का चार्ज वसूलते हैं।

    विदित हो कि जमालपुर के कई होटल में पूर्व में पुलिस ने छापेमारी कर इस प्रकार के अनैतिक कार्य गतिविधि में शामिल युवक युक्तियां को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। इस प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाने के लिए पुलिस की नजर बनी हुई है।

    विगत दिनों पुलिस ने की थी कार्रवाई

    यहां बता दें कि जमालपुर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर स्थित एक मॉल के समीप 10 गज की दूरी पर दो अनैतिक गतिविधि को लेकर पुलिस ने विगत दिनों कार्रवाई की है।

    जिसमें एक ही मकान मालिक ने अपने मकान को चाय और कॉफी दुकान के लिए किराया पर दिया था तो पुलिस ने वहां से अनैतिक गतिविधि में शामिल मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम के सहयोग से दुकान की जांच के बाद उसे सील कर दिया है।

    खबरें और भी

    वहीं, इस मकान के आगे हिस्से में शनिवार को चार्ट एंड चीयर्स रेस्टोरेंट में प्रेमी युगल के आपत्तिजनक स्थिति में होने की सूचना पर छापामारी की और दो जोड़े प्रेमी युगल को पूछताछ के लिए थाना लाया गया। इधर जानकारी में बताया गया कि युवती मुंगेर जिले की ही थी लेकिन पुलिस को दिगभ्रमित करने की कोशिश कर रही थी।

    लड़की के अभिभावक को बुलाने के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। इधर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने कहा आम जनता का विश्वास पुलिस के बढ़े इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हम लोग काम कर रहे हैं। जनता की जो भी शिकायत मिल रही है उसे पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। गलत करने वालों पर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।