मुंगेर: श्रावणी मेले में बचे 29 दिन, पर ₹14.88 करोड़ के आधुनिक यात्री शेड के लिए कांवरियों को करना होगा इंतजार
मुंगेर के असरगंज में कांवरियों के लिए 14.88 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे तीर्थयात्री शेड और कैफेटेरिया का काम श्रावणी मेले तक पूरा नहीं होगा। ...और पढ़ें

आधुनिक यात्री शेड के लिए कांवरियों को करना होगा इंतजार
HighLights
14.88 करोड़ का यात्री शेड, कैफेटेरिया का निर्माण।
श्रावणी मेले में 29 दिन शेष, काम अधूरा।
कांवरियों को सुविधाओं के लिए करना होगा इंतजार।
संवाद सहयोगी, असरगंज (मुंगेर)। अजगैबीनाथ से बाबा धाम की यात्रा कांवरिया के सहज सुगम बनाने को लेकर सरकार कई कवायदें कर रही है। इसी कड़ी में जिले के असरगंज कांवरिया पथ पर मासूम गंज के समीप पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे तीर्थयात्री शेड और कैफेटेरिया से श्रद्धालुओं की कांवर यात्रा सुगम होगी। लेकिन इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।
14.88 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे इस कैफेटेरिया में कांवर यात्रा में जा रहे श्रद्धालुओं के लिए आवासन और भोजन की स्थायी व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं होगी। इसका निर्माण कार्य बीते वर्ष- 2025 के जुलाई में शुरू किया गया है। इसे 18 माह में पूरा किया जाना है।
श्रावणी मेला में 29 दिन शेष
हालांकि इस श्रावणी मेला के शुरू होने तक इसे कुछ पूरा करने के लिए विभाग प्रत्यत्नशील हैं लेकिन काम की गति को देखकर ऐसा लगता है कि इसे अभी पूरा होने में कम पांच माह से अधिक का समय लग सकता है।
बताते चलें कि 30 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेला में 29 दिन शेष है। जिले के 26 किलोमीटर कांवरिया पथ में असरगंज प्रखंड से 06, तारापुर प्रखंड से 08 एवं संग्रामपुर प्रखंड से 12 किलोमीटर कांवरिया पथ हैं।
खबरें और भी
विश्राम के लिए बन रहा दो मंजिला भवन
स्काई एंड एमसीजी कंपनी इसके निर्माण कार्य में लगी है। कंपनी के प्रतिनिधि उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 01. 02 एकड़ भूमि बन रहे इस यात्री शेड को दो मंजिल का बनाया जा रहा है। इसमें विश्राम कक्ष, दो कमरे, एक बड़ा हाल, शौचालय, स्नानघर, रसोईघर, डाइनिंग हाल, स्टोर रूम, कार्यालय, चेयर रूम तथा वाहनों की पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
बीते दिनों पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया था।
प्रतिनिधि ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि श्रावणी मेले से पहले धर्मशाला का निर्माण पूरा कर इसे कांवरियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाए, ताकि लाखों श्रद्धालुओं को विश्राम और अन्य आवश्यक सुविधाओं का लाभ मिल सके।