Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर में एक्शन में दिखीं सीएम सम्राट की पत्नी ममता, अफसरों के सामने सुनीं जनता की समस्याएं, दे दिए यह निर्देश

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:02 PM (IST)

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी ने मुंगेर का दौरा किया, जहां उन्होंने तीन नए डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया और बालिका शिक्षा पर जोर दिया। ...और पढ़ें

    मुंगेर में सीएम की पत्नी ममता चौधरी का जलवा: जनसंवाद में सुनीं समस्याएं, 3 नए डिग्री कॉलेजों का तोहफा

    मुंगेर में सीएम की पत्नी ममता चौधरी का जलवा: जनसंवाद में सुनीं समस्याएं, 3 नए डिग्री कॉलेजों का तोहफा

    HighLights

    1. मुंगेर में तीन नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया।

    2. बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।

    3. जनसंवाद में जनता की शिकायतें सुनीं, समाधान के निर्देश।

    जागरण संवाददाता, मुंगेर। बिहार के मुख्यमंत्री व तारापुर विधायक सम्राट चौधरी की पत्नी ममता चौधरी मुंगेर जिले के दौरे पर रहीं, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण और जनविकास को लेकर बड़ा संदेश दिया। सरकार के सात निश्चय-तीन कार्यक्रम के तहत मुंगेर के टेटिया बंबर, धरहरा और बरियारपुर प्रखंडों में नवस्थापित तीन राजकीय डिग्री कॉलेजों का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।

    बालिका शिक्षा पर दिया जोर

    भागलपुर के गोराडीह से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के 211 कॉलेजों के वर्चुअल उद्घाटन के बाद मुंगेर के इन तीनों कॉलेजों में भी नियमित पठन-पाठन शुरू हो गया। इस भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी ने मंच से दृढ़तापूर्वक कहा कि राज्य सरकार बेटियों और बालिकाओं की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है।

    केसरवानी ठाकुरबाड़ी में जनसंवाद

    इधर, मुख्यमंत्री की पत्नी ममता चौधरी ने बुधवार को हवेली खड़गपुर के ऐतिहासिक केसरवानी ठाकुरबाड़ी में आयोजित एक विशाल जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहां उपस्थित एनडीए कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और महिला समाजसेवियों ने बुके और अंगवस्त्र देकर सीएम की पत्नी का बेहद गर्मजोशी और भव्यता के साथ स्वागत किया।

    अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    इस जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर, एसपी इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रोशन और एसडीपीओ अनिल कुमार प्रशासनिक अमले के साथ खुद मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों ने तारापुर मोड़ से नंदलाल बोस चौक तक अतिक्रमण हटाने तथा दो वर्षों से लंबित म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की गंभीर शिकायतें रखीं।

    खबरें और भी

    समस्याओं के समाधान का भरोसा

    सीएम की पत्नी ममता चौधरी ने जनता की सभी छोटी-बड़ी समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद जिलास्तरीय आला अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान टेटिया बंबर के जगन्नाथ उच्च विद्यालय में हुए कार्यक्रम में एमयू के वीसी प्रो. संजय कुमार ने कहा कि कॉलेजों से ग्रामीण क्षेत्रों में सकल नामांकन अनुपात में भारी बढ़ोतरी होगी।

    धरहरा में गूंजा स्वागत गीत

    उधर, धरहरा प्रखंड के कुमार रामानंद स्मारक प्लस-टू उच्च विद्यालय में स्थानीय जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल और एडीएम मनोज कुमार ने समारोह की शुरुआत की। शिक्षिका डॉ. रैना कुमारी के कुशल निर्देशन में छात्राओं ने सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया और अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों ने कॉलेज परिसर में सामूहिक पौधरोपण भी किया।