Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर : माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने क‍िया था वादा, 50 हजार रुपये ऋण देंगे; एलईडी, कूलर, मिक्सी भी म‍िलेगा ग‍िफ्ट, फ‍िर हो गया बड़ी  खेल

    Updated: Wed, 28 Jan 2026 08:31 PM (IST)

    हवेली खड़गपुर के कंटिया बाजार में एक फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने दर्जनों महिलाओं को समूह ऋण और घरेलू सामान दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। ...और पढ़ें

    मुंगेर : फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने कई को ठगा, कार्यालय बंद कर फरार

    मुंगेर : फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने कई को ठगा, कार्यालय बंद कर फरार


    HighLights

    1. फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी ने महिलाओं को ठगा।

    2. समूह लोन और घरेलू सामान का दिया था लालच।

    3. लाखों रुपये वसूल कर कार्यालय बंद कर फरार।

    संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के कंटिया बाजार में संचालित एक फर्जी माइक्रो फाइनेंस कंपनी समूह लोन और घरेलू सामान दिलाने के नाम पर दर्जनों महिलाओं से ठगी कर ली और कार्यालय बंद कर फरार हो गया। बुधवार को करीब 50 से 60 महिला-पुरुष पीड़ितों ने कंटिया बाजार स्थित कंपनी के बंद कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

    पीड़ित गुड़िया देवी, रंजू देवी, कविता देवी, सोनी देवी, मोनी देवी, सुजाता देवी, विद्या देवी, खुशबू देवी समेत कई अन्य महिलाओं ने बताया कि कुछ माह पूर्व माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मचारी घर-घर जाकर संपर्क कर रहे थे। कर्मचारियों ने महिलाओं को समूह लोन के तहत लगभग 50 हजार रुपये ऋण दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि लोन स्वीकृत होने से पहले एलईडी टीवी, कूलर, मिक्सी आदि घरेलू सामान लेना अनिवार्य होगा।

    • हवेली खड़गपुर के कंटिया बाजार में कुछ दिन पहले खोला था किराये पर कार्यालय
    • 27 जनवरी तक खाते में पैसा आने का दिया था आश्वासन, कार्यालय बंद देख काटा बवाल

    महिलाओं का आरोप है कि कंपनी कर्मियों ने घरेलू सामान दिलाने और लोन प्रक्रिया के नाम पर प्रति महिला तीन हजार से छह हजार रुपये तक की राशि वसूली। सभी को भरोसा दिया गया था कि 27 जनवरी तक उन्हें सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा और ऋण की राशि उनके बैंक खातों में भेज दी जाएगी। तय तिथि बीत जाने के बावजूद न तो किसी को सामान मिला और न ही खाते में राशि आई। जब 28 जनवरी को सभी पीड़ित महिलाएं कंपनी के कंटिया बाजार स्थित कार्यालय पहुंचीं, तो देखा कि कार्यालय पर ताला लटका हुआ है। इसके बाद लोगों को ठगी का अहसास हुआ और आक्रोशित होकर उन्होंने मौके पर हंगामा शुरू कर दिया।

    सूचना मिलने पर हवेली खड़गपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि कंपनी के कर्मचारी दीपक कुमार, प्रबंधक गौरव कुमार और राकेश कुमार द्वारा उन्हें लगातार आश्वासन दिया जा रहा था कि 27 जनवरी की शाम सात बजे तक सभी के खातों में राशि भेज दी जाएगी। लेकिन अब कंपनी का मोबाइल नंबर और तीनों कर्मचारियों के व्यक्तिगत नंबर भी बंद आ रहे हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है।

    खबरें और भी

    इधर, पीड़ितों ने खड़गपुर थाना पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़ित परिवार आर्थिक संकट में फंस जाएंगे। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। हर बिंदुओं पर जांच होगी। पीड़ित द्वारा आवेदन नहीं मिला है। किसी काम से मुंगेर आए हुए हैं।

    लगभग चार की ठगी

    विगत 15 दिनों के भीतर माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कर्मी ने अपना जाल बिछाकर महिलाओं को ग्रुप देने और इससे पूर्व सामान की खरीदारी की बात कह कर लगभग तीन से चार लाख रुपया ठगी कर चंपत हो गया है। घटना के बाद अनुमंडल क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। मकान मालिक टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के बंबर गांव के शैलेंद्र केसरी ने बताया कि 13 जनवरी को एक रिश्तेदार ने फोन किया था कि खड़गपुर कंटिया बाजार आपके खाली पड़े मकान को भाड़ा के रूप में लेने के लिए कुछ लोग आए हैं।

    इस मकान में एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी खोला जाएगा। सूचना पर गांव से खड़गपुर पहुंचे और कंपनी के कर्मी से मुलाकात की। कर्मियों ने कंपनी के मालिक बक्सर के सुरेंद्र प्रसाद से मोबाइल से बात कराया। मकान भाड़ा बारह हजार रुपया प्रति माह तय हुआ तय भाड़ा मेरे खाता में भेज दिया गया। जब एग्रीमेंट बनाने की बात कही तो जल्द ही बनाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद 13 तारीख से ही कंपनी का सामान आदि आने लगे थे।