Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर में ऑटो चालकों के कड़े बोल : '10 पैसेंजर मिलेंगे तभी खुलेगी गाड़ी, जाना हो तो जाओ', ठूंसकर भर रहे सवारियां

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 01:06 PM (GMT+05:30)

    मुंगेर में ऑटो चालक खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर क्षमता से अधिक सवारियां ढो रहे हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ रही है। परिवहन विभाग और याताय ...और पढ़ें

    मुंगेर में सड़क सुरक्षा की धज्जियां: ऑटो में ठूंस-ठूंसकर भरी जा रहीं 11 सवारियां, जीप की छत पर भी जोखिम में जान

    मुंगेर में सड़क सुरक्षा की धज्जियां: ऑटो में ठूंस-ठूंसकर भरी जा रहीं 11 सवारियां, जीप की छत पर भी जोखिम में जान

    HighLights

    1. ऑटो में क्षमता से अधिक 10-11 सवारियां ढोई जा रही हैं।

    2. चालक कहते हैं कि कम सवारी में डीजल खर्च नहीं निकलेगा।

    3. डीटीओ ने ओवरलोड वाहनों पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी दी।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। सड़क सुरक्षा को लेकर भले ही सरकार कड़े कानून बना रही हो, लेकिन मुंगेर जिले में नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण पांच सवारियों की क्षमता वाले ऑटो में 10 से 11 यात्रियों को ठूंसकर सफर कराया जा रहा है, जिससे लोगों की जान रोजाना जोखिम में पड़ रही है।

    जागरण की ग्राउंड रिपोर्ट

    गुरुवार को दैनिक जागरण की टीम ने टैक्सी स्टैंड का जायजा लिया। वहां खगड़िया और मेदनी चौकी जाने वाले ऑटो चालकों की मनमानी का काला सच सामने आया। 10 मिनट के भीतर एक ऑटो में 8 सवारियां बैठने के बावजूद चालक ने गाड़ी नहीं बढ़ाई। जब यात्री राजेश कुमार और दीपक कुमार ने विरोध किया, तो चालक ने साफ दो टूक कह दिया कि '10-11 सवारी नहीं होगी तो गाड़ी नहीं खुलेगी।'

    Munger Auto Overloading Passengers Risk Lives Daily (1)

    आगे-पीछे लटकते दिखे यात्री

    चालक ने 11 सवारियां पूरी करने के बाद ही ऑटो रवाना किया। इसमें चालक के पास आगे तीन, बीच में चार और पीछे चार यात्री बैठे थे, जबकि एक यात्री पीछे लटककर सफर कर रहा था। ओवरलोडिंग पर पूछे जाने पर चालक ने सफाई दी कि 'सीट के हिसाब से पांच सवारी बैठाएंगे तो डीजल का खर्च भी नहीं निकलेगा।'

    जीप की छत पर जोखिम

    ओवरलोडिंग का यह जानलेवा खेल सिर्फ ऑटो तक सीमित नहीं है। मुंगेर-खगड़िया, मुंगेर-मेदनी चौकी, मुंगेर-जमालपुर और मुंगेर-बेगूसराय मार्ग पर दौड़ने वाली जीपों की छतों पर भी यात्री जान जोखिम में डालकर सफर करते आसानी से देखे जा सकते हैं।

    खबरें और भी

    कागजों में सिमटी सड़क सुरक्षा

    परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से नियमित चेकिंग और सख्त कार्रवाई न होने से चालकों के हौसले बुलंद हैं। यात्रियों की मजबूरी और प्रशासन की ढिलाई ने सड़क सुरक्षा को कागजों तक सीमित कर दिया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    ओवरलोड वाहनों पर होगी सीधे कार्रवाई

    DTO "सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ-साथ चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला जा रहा है और ऑटो चालकों को चेतावनी दी जा रही है। ऐसे मामलों की दोबारा जांच कराई जाएगी। यदि ओवरलोड वाहन पाए गए, तो चालकों के खिलाफ सीधे सख्त कार्रवाई की जाएगी। आम लोगों को भी जागरूक होना होगा।" — सुरेंद्र कुमार अलबेला, डीटीओ (DTO), मुंगेर