मुंगेर में गैस सिलिंडर लीकेज ठीक करते समय लगी आग, एजेंसी कर्मी समेत 3 लोग झुलसे, सदर अस्पताल रेफर
Munger Dharhara Gas Cylinder Fire: मुंगेर के धरहरा में गैस सिलेंडर लीकेज ठीक करते समय आग लगने से नयन इंडेन ...और पढ़ें

Munger Dharhara Gas Cylinder Fire: मुंगेर के धरहरा में गैस सिलेंडर लीकेज ठीक करते समय लगी भीषण आग
HighLights
धरहरा में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग।
एजेंसी कर्मी समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे।
ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला, आग बुझी।
संवाद सहयोगी, धरहरा (मुंगेर)। Munger Dharhara Gas Cylinder Fire: मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महरना गांव में गुरुवार को गैस लीकेज की जांच करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गैस चूल्हे में अचानक आग भड़क जाने के कारण दो सगे भाइयों समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों में अमन कुमार, अनुराग कुमार और नयन इंडियन गैस एजेंसी के कर्मी दीपक कुमार शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) धरहरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
घायल महरना निवासी अमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उनके घर के गैस सिलेंडर से रिसाव (लीकेज) हो रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर एजेंसी के कर्मियों ने घर आकर सिलेंडर का रबर (O-ring) बदल दिया था। इसके बावजूद गुरुवार को भी गैस का रिसाव बंद नहीं हुआ।

अमन ने दोबारा फोन कर गैस एजेंसी को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलने पर एजेंसी की ओर से कर्मी दीपक कुमार को स्थिति की जांच के लिए भेजा गया था। जब दीपक कुमार रसोई में गैस और चूल्हे की जांच कर रहे थे, उसी दौरान अचानक गैस चूल्हे में आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आने से जांच करने पहुंचे कर्मी और दोनों भाई बुरी तरह झुलस गए।
सीएचसी की व्यवस्था पर स्वजनों का रोष
घटना के बाद अस्पताल पहुंचे घायलों के स्वजनों ने धरहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। स्वजनों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों का समुचित और मुकम्मल इलाज करने के बजाय उन्हें हर बार फौरन रेफर कर दिया जाता है। गंभीर स्थिति में मरीजों को दूर स्थित दूसरे अस्पताल ले जाने के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गैस एजेंसी संचालक की सफाई
पूरे मामले पर नयन इंडियन गैस एजेंसी के संचालक नवीन कुमार ने स्पष्ट किया कि आग सिलेंडर में नहीं, बल्कि गैस चूल्हे में लगी थी। उन्होंने बताया कि संबंधित गैस उपभोक्ता को एक माह पहले ही सिलेंडर दिया गया था। गुरुवार को जब लीकेज की शिकायत मिली, तो एजेंसी की ओर से कर्मी दीपक कुमार को जांच के वास्ते भेजा गया था, इसी दौरान यह दुर्घटना हो गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।