मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंडल कारा के बंदी की मौत; HIV से था पीड़ित, रेफर करने के दौरान तोड़ा दम
मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंडल कारा के एक बंदी संजय कुमार साह उर्फ मोहरा की मौत हो गई। वह गंभीर बीमारी और एचआईवी पॉजिटिव से पीड़ित था, जिसक ...और पढ़ें

मुंगेर: जेल में बंद संजय साह की सदर अस्पताल में मौत; तबीयत बिगड़ने पर कराया गया था भर्ती, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
संवाद सहयोगी, मुंगेर। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की देर शाम मंडल कारा के एक बंदी की मौत हो गई। मृतक बंदी की पहचान असरगंज थाना क्षेत्र के कमराय मसुदनपुर निवासी संजय कुमार साह उर्फ मोहरा के रूप में हुई है। वह गंभीर बीमारी से पीड़ित था और सोमवार रात उसकी हालत अचानक बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।
जेल अधीक्षक किरण निधि ने बताया कि 23 जून 2026 को अदालत के आदेश पर असरगंज पुलिस ने संजय कुमार साह को मंडल कारा भेजा था। बीते कई दिनों से उसकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। पिछले तीन दिनों से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जाता था और प्राथमिक उपचार के बाद वापस जेल भेज दिया जाता था।
रेफर करने की प्रक्रिया के दौरान हुई मौत
सोमवार को भी प्राथमिक इलाज के बाद उसे मंडल कारा वापस भेज दिया गया था। हालांकि, देर रात उसकी स्थिति फिर बिगड़ गई, जिसके बाद उसे दोबारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार को चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड ने स्वास्थ्य जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (उच्च चिकित्सा संस्थान) रेफर करने की अनुशंसा की थी। जेल प्रशासन सुरक्षा बल उपलब्ध कराकर उसे बाहर भेजने की तैयारी कर ही रहा था कि उसने दम तोड़ दिया।
खबरें और भी
असरगंज के कमराय मसुदनपुर निवासी संजय साह उर्फ मोहरा की बिगड़ी थी तबीयत; 23 जून से जेल में था बंद
जांच में एचआईवी पॉजीटिव पाया गया था बंदी; मेडिकल बोर्ड के रेफर करने के बाद सुरक्षाबल के इंतजार के बीच तोड़ा दम
जांच में मिला था एचआईवी पॉजीटिव
जेल अधीक्षक के अनुसार, चिकित्सीय जांच के दौरान बंदी एचआईवी (HIV) पॉजीटिव पाया गया था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उसकी मौत गंभीर बीमारी और उससे जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं (Health Complications) के कारण हुई है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।