Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर में पिस्तौल लेकर थाने पहुंचा युवक, पड़ोसी को फंसाने की साजिश का खुलासा

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 09:00 PM (IST)

    धरहरा पुलिस ने मुंगेर के ललन यादव को एक पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वह किसी और को फंसाने की साजिश के तहत हथियार लेकर खुद थाने पहुंचा ...और पढ़ें

    बरामद पिस्तौल। फोटो जागरण

    बरामद पिस्तौल। फोटो जागरण

    HighLights

    1. ललन यादव पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार।

    2. किसी अन्य व्यक्ति को फंसाने की साजिश में थाने पहुंचा।

    3. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

    संवाद सूत्र, धरहरा (मुंगेर)। धरहरा थाना क्षेत्र के औड़ाबगीचा निवासी ललन यादव को धरहरा पुलिस ने एक पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद हथियार लेकर धरहरा थाना पहुंचा था।

    थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि युवक थाना पहुंचकर पुलिस को यह बताने लगा कि बरामद पिस्तौल और कारतूस किसी दूसरे व्यक्ति के हैं। उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुए दूसरे व्यक्ति पर आरोप लगाने की कोशिश की।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की बातों पर पुलिस को संदेह हुआ, जिसके बाद उससे गहन पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि वह किसी अन्य व्यक्ति को झूठे आर्म्स एक्ट के मामले में फंसाने की साजिश के तहत हथियार लेकर थाना पहुंचा था।

    पुलिस ने तत्काल उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद हथियार की वैधता, उसके स्रोत और आरोपी की मंशा की विस्तृत जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पिस्तौल उसे कहां से मिली और इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

    मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- 100 दिन, 18 बड़े फैसले और नए बिहार का रोडमैप! सम्राट सरकार ने खोला विकास का पिटारा

    खबरें और भी