Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर NEET प्रकरण: मार्च के नाम पर उपद्रव मामले में पार्षद इशरत बेगम सहित 25 नामजद

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:25 PM (IST)

    नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में मुंगेर में हुए छात्र मार्च के दौरान हंगामे के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वार्ड पार्षद इशरत बेगम सहि ...और पढ़ें

    मार्च के नाम पर उपद्रव मामले में पार्षद इशरत बेगम सहित 25 नामजद

    मार्च के नाम पर उपद्रव मामले में पार्षद इशरत बेगम सहित 25 नामजद

    HighLights

    1. नीट पेपर लीक विरोध मार्च में हुआ हंगामा।

    2. पार्षद इशरत बेगम सहित 25 लोग नामजद।

    3. सरकारी संपत्ति को नुकसान, पुलिस से अभद्रता।

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में 23 जुलाई को निकाले गए छात्र मार्च के दौरान हुए हंगामे के मामले में कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी के स्वलिखित बयान पर दर्ज एफआईआर में वार्ड संख्या-25 की पार्षद इशरत बेगम समेत 25 लोगों को नामजद किया गया है।

    पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश के दौरान आयोजित छात्र प्रदर्शन में कुछ असामाजिक तत्व शामिल हो गए।

    आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, कई होर्डिंग तोड़े गए तथा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

    पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने निर्देशों की अनदेखी की। पुलिस ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और इंटरनेट मीडिया पर वायरल वीडियो व तस्वीरों के आधार पर आरोपितों की पहचान की है।

    नामजद लोगों में आनलाइन कैफे संचालक, फल-सब्जी विक्रेता और अन्य स्थानीय लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि कई अन्य संदिग्धों की पहचान की प्रक्रिया जारी है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को उकसाने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

    मार्च की आड़ छिपे थे उपद्रवी : एसपी

    एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि छात्र मार्च की आड़ में कुछ उपद्रवी तत्वों ने विधि-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस के साथ अभद्रता करने वालों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। शेष संदिग्धों की पहचान कर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।