विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munger News: मुंगेर में अब हथियार के बाद तैयार हो रहा नकली सिगरेट, 4.62 लाख का माल जब्त

Published: Tue, 08 Apr 2025 03:51 PM (IST)

Munger News मुंगेर में नकली सिगरेट का कारोबार बढ़ रहा है जहां ब्रांडेड कंपनियों के नाम से नकली सिगरेट तैयार ...और पढ़ें

अब हथियार के बाद तैयार हो रहा नकली सिगरेट, 4.62 लाख का माल जब्त
अब हथियार के बाद तैयार हो रहा नकली सिगरेट, 4.62 लाख का माल जब्त

HighLights

  1. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरबसराय थाने की पुलिस ने किया बरामद
  2. केंद्रीय सीजीएसटी टीम को सौंपा गया दो ब्रांडेड कंपनियों का बरामद माल

संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger News: मुंगेर में सिर्फ हथियार ही नहीं बल्कि नकली सिगरेट भी तैयार हो रहा है। वैसे तो शहर में नकली सिगरेट का कारोबार पहले से चल रहा था, लेकिन अब यह काफी बढ़ गया है। ये सिगरेट देखने में ब्रांडेड कंपनी के लगते हैं, लेकिन सिगरेट पूरी तरह नकली है।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर पूरबसराय थाने की पुलिस ने तीन अप्रैल को दिलवारपुर स्थित एक गली से कई कार्टन नकली सिगरेट बरामद किया। नकली सिगरेट की कीमत का आकलन केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर व केंद्रीय उत्पाद शुल्क (सीजीएसटी एंड सीएक्स) को सुपुर्द कर दिया गया।

टीम की जांच में पाया गया कि सभी सिगरेट नकली है। सीजीएसटी एंड सीएक्स के अधीक्षक मुकेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शहर के एक मोहल्ले के कई घरों में नकली सिगरेट तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सिगरेट के डिब्बे पर किसी तरह का नाम नहीं है। लेकिन, सिगरेट के फिल्टर पर दो ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली सिगरेट काे सही बताकर मुंगेर के अलावा दूसरे जिलों और पड़ोसी राज्य झारखंड और पश्चिम बंगाल में आपूर्ति की जा रही है। टीम अब इस पर नजर रख रही है।

अलग-अलग फ्लेवर

अमूमन देश में जो सिगरेट बनती है, उसमें तंबाकू के ही स्वाद होते हैं। हालांकि पिपरमेंट की खुशबू में भी सिगरेट यहां बनते हैं, लेकिन नकली सिगरेट पान, अमरुद, संतरा, चाकलेट, आम आदि की खुशबू में आते हैं। इनके नाम भी विन, ब्लैक, मोंड, गोल्डेन एलीफैंट, पीकॉक आदि हैं। शायद फ्लेवर की वजह से ये सिगरेट युवाओं में ज्यादा लोकप्रिय हैं, क्योंकि इनसे तंबाकू की तीखी गंध बाहर नहीं आती।

हर माह 50 लाख से ज्यादा का कारोबार

मुंगेर में हर माह 50 लाख से ज्यादा का नकली सिगरेट तैयार हो रहा है। इससे राजस्व की क्षति हो रही है। सिगरेट सेवन करने वाले भी इस नकली से पूरी तरह अंजान हैं। इस धंधे में जुड़े लोगों को सिंडिकेट कई जिलों और पड़ोसी राज्यों तक फैला हुआ है। पूरा खेल संरक्षण में चल रहा है।

हैरत की बात है कि यहां आइटीसी का प्लांट है, इसके बाद भी शहर में नकली सिगरेट बड़े पैमाने पर तैयार हो रहा है। नकली सिगरेट में ज्यादा मुनाफा होेने के कारण पान-गुटका वाले इसे बेच रहे हैं। ऐसे सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ऐसे में नकली सिगरेट को सेवन सेहत से खिलवाड़ है।

नहीं बख्शे जाएंगे ऐसे लोग : एसपी

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि नकली सिगरेट तैयार होने की सूचना मिली थी। इसकी जांच कराई गई। जांच के क्रम में पूरबसराय थाने की पुलिस ने पांच दिन पूर्व कई कार्टन नकली सिगरेट बरामद किया है। नकली सिगरेट, प्रसाधान सहित अन्य चीजें नकली तैयार हो रही है तो इसके लिए लगातार अभियान चलेगा। नकली कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए निर्देश दिया गया है। 

चल रही जांच, जब्त होगी संपत्ति : अधीक्षक

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर व केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधीक्षक मुकेश भारद्वाज ने बताया कि उन्हें कई माह से शहर में बड़े पैमाने पर नकली सिगरेट तैयार किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसे लेकर पूरबसराय थाने की पुलिस ने छापेमारी कर दो ब्रांडेड कंपनी के 70 हजार पीस नकली सिगरेट बरामद कर सुपुर्द किया है।

उन्होंने बताया कि उत्पाद शुल्क इसका 36 हजार 500, जीएसटी 129360 रुपये है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। संबंधित विभाग ऐसे लोगों की संपत्ति भी जब्त करेगी।

ये भी पढ़ें

Dhanbad News: राजधानी एक्सप्रेस के अपर बर्थ से आ रही थी गंदी आवाज, जब महिलाओं ने देखा तो उड़े होश

Patna News: राजधानी एक्सप्रेस में घुसे पुलिस वाले, एक-एक कर मिलीं 10 बोरियां; खोला तो सभी रह गए हैरान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।