Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Munger News: मुंगेर में खून की होली, 24 घंटे के अंदर 3 की हत्या; मचा बवाल

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 10:14 PM (GMT+05:30)

    Bihar Crime News मुंगेर में होली के दिन खून की होली खेली गई। 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई। जमादार संतोष कुमार सिंह और एक महिला की हत्य ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. नया रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर मोर्चा निवासी आकाश तांती को मारी गोली
    2. शनिवार की देर शाम हुई घटना मोहल्ले के विवाद में पेट में मारी थी गोली

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। इस बार की होली मुंगेर के लिए अशुभ रही। मुंगेर में 24 घंटे के दौरान तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घर के लोग रंग से होली मना रहे तो अपराधी उधर गोली चला रहे थे।

    जमादार संतोष कुमार सिंह और युवक की हत्या का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि इस बीच नया रामनगर थाना क्षेत्र स्थित रामनगर मोर्चा में होली के दिन यानी शनिवार की देर शाम आपसी विवाद में आकाश तांती नामक युवक को पेट में गोली मार दी।

    आनन-फानन परिवार वालों ने जमालपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां घंटों इलाज के बाद आकाश ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना के बाद नया रामनगर की पुलिस पहुंची।

    आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया कि रामनगर मोर्चा मोहल्ले में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था।

    इस बीच एक पक्ष ने आकाश तांती नामक युवक के पेट में गोली मार दी। जमालपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभी स्थिति नियंत्रण में है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

    खबरें और भी