मुंगेर में वट सावित्री की खरीदारी करने गई किशोरी को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
मुंगेर में वट सावित्री पूजा की खरीदारी कर रही 15 वर्षीय किशोरी रिया कुमारी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

लगा लंबा जाम। (जागरण)
HighLights
वट सावित्री पूजा की खरीदारी कर रही किशोरी की मौत।
मुंगेर में तेज रफ्तार ट्रक ने रिया कुमारी को कुचला।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित भगत चौकी के समीप शुक्रवार को सड़क हादसे में वट सावित्री पूजा की खरीदारी करने बाजार आई किशोरी को रौंद दिया। किशोरी की मौके पर मृत्यु हो गई।
हादसे के बाद चालक-खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पूरा इलाका आक्रोश से भर उठा। किशोरी केशवपुर निवासी प्रमोद पासवान की पुत्री रिया कुमारी (15) थीं।
स्वजन के अनुसार रिया अपनी मां के लिए वट सावित्री पूजा की सामग्री खरीदने शाम साढ़े पांच बजे बाजार आई थी। खरीददारी के बाद वह सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटने लगे।
लोगों को ट्रक ने घेरा
हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक को घेर लिया और तोड़फोड़ की। स्वजन आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
सड़क जाम होने से लगभग 10 किमी भगत सिंह चौकी से बरियारपुर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पूरी तरह ठप रहा।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि भगत चौकी के पास लगातार भारी वाहनों की तेज रफ्तार बनी रहती है, लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।
लोगों का कहना था कि अगर समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो एक मासूम की जान नहीं जाती। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
लोग वरीय पदाधिकारी की बुलाने की मांग कर रहे थे। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि परिवार वालों को समझाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- अरवल में सड़क हादसा: ऑटो-मैजिक वैन टक्कर में 2 मजदूरों की मौत, 6 घायल