मुंगेर : गंगा पुल के पिलर पर मिली छात्र की चप्पल, परिजनों ने प्रेमिका के घर वालों को घेरा, पूछा- शिवम कहां है?
मुंगेर के जमालपुर से 16 वर्षीय शिवम कुमार रहस्यमय ढंग से लापता हो गया है, जिसके बाद श्रीकृष्ण सेतु पर उसकी चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका बढ़ गई है। प ...और पढ़ें

मुंगेर में प्रेम प्रसंग में किशोर का अपहरण कर हत्या की आशंका, गंगा पुल पर मिली चप्पल; इलाके में भारी तनाव
HighLights
मुंगेर से 16 वर्षीय शिवम कुमार रहस्यमय ढंग से लापता।
श्रीकृष्ण सेतु पर मिली चप्पल, गंगा में तलाश जारी।
परिजनों ने प्रेम प्रसंग में अपहरण का आरोप लगाया।
संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुंगेर जिले के जमालपुर आदर्श थाना क्षेत्र अंतर्गत खलासी मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोर शिवम कुमार के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला अब बेहद गरमा गया है। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम में अपहृत किशोर के परिजनों ने युवती के परिवार वालों पर बेटे का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या करने की गंभीर आशंका जताई है।
स्वजन के हंगामे के बाद केस
श्रीकृष्ण सेतु (गंगा पुल) पर किशोर की लावारिस चप्पल मिलने के बाद स्वजनों की चिंताएं और रोना-पीटना काफी बढ़ गया है, जिसके बाद पुलिस गोताखोरों की मदद से गंगा में तलाश कर रही है। लापता शिवम के पिता वीरेंद्र बिंद ने पुलिस प्रशासन पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआत में जमालपुर पुलिस ने उनकी लिखित शिकायत को बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया।
-1784185396297.jpg)
केस दर्ज करने में आनाकानी
थाने में पुलिस द्वारा केस दर्ज करने में घंटों आनाकानी किए जाने के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने देर रात थाने पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। भारी जनाक्रोश और हंगामे के बाद पुलिस बैकफुट पर आई और देर रात आनन-फानन में युवती के स्वजनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की।
मोबाइल लोकेशन से बढ़ी चिंता
परिजनों के अनुसार, शिवम का स्थानीय थाना क्षेत्र की ही एक युवती से पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था और बुधवार सुबह ट्यूशन में दोनों के बीच भारी विवाद हुआ था। इधर, पुलिस की तकनीकी जांच में शिवम के मोबाइल का आखिरी लोकेशन श्रीकृष्ण सेतु के पिलर नंबर 9 के पास मिला, जहां से उसकी चप्पल बरामद होने से अनहोनी का डर बढ़ गया है।
खबरें और भी
गंगा में तलाश जारी
जांच में यह भी पता चला है कि किशोर का मोबाइल किसी अज्ञात राहगीर को मिला था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर वैज्ञानिक जांच और कॉल डिटेल्स (CDR) खंगालने के लिए भेज दिया है। जमालपुर के थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर एक कानूनी और तकनीकी पहलू की बड़ी बारीकी से जांच की जा रही है।