Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंगेर को मिलेगी 100 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 19 मार्च को CM नीतीश का दौरा 

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 01:50 PM (IST)

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 19 मार्च को समृद्धि यात्रा के तहत मुंगेर पहुंचेंगे। वे यहां करीब सौ करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्य ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, मुंगेर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत 19 मार्च यानी गुरुवार को मुंगेर पहुंच रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री करीब सौ करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। सोमवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीआइजी राकेश कुमार, डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर और एसपी सैयद इमरान मसूद ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

    इस दौरान अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार अभिषेक, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद थे। आयुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

    मुख्य कार्यक्रम स्थल हवाई अड्डा के अलावा भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन विभाग के नवनिर्मित भवन का भी निरीक्षण किया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 मार्च को सुबह 10.20 बजे हवाई मार्ग से मुंगेर पहुंचेंगे। पोलो मैदान स्थित हेलीपैड पर उनका स्वागत किया जाएगा।

    निर्णाण कार्यों का लेंगे जायजा 

    इसके बाद वे नवनिर्मित जिला उद्योग भवन का उद्घाटन करेंगे तथा कष्टहरणी घाट में चल रहे सुंदरीकरण कार्य और मुंगेर-सुलतानगंज के बीच बन रहे गंगा पथवे के एलाइनमेंट का अवलोकन करेंगे।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री जिला पंचायत संसाधन केंद्र भवन का उद्घाटन करेंगे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। भगत सिंह चौक स्थित पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग के संयुक्त भवन का उद्घाटन करने के बाद वे सड़क मार्ग से हवाई अड्डा पहुंचेंगे।

    वहां विभागीय स्टाल का निरीक्षण करने के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पोलो मैदान के हेलीपैड, उद्घाटन होने वाले भवनों, कष्टहरणी घाट और हवाई अड्डा परिसर की तैयारियों का जायजा लिया।

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हवाई अड्डा परिसर में हैंगर, मीटिंग एरिया, स्टाल एरिया, वीआईपी और कार्यकर्ता प्रवेश द्वार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    मुख्यमंत्री का मुंगेर परिभ्रमण कार्यक्रम

    • 10.20 - पोलो मैदान हेलीपैड पर आगमन एवं नवनिर्मित जिला उद्योग केंद्र के लिए प्रस्थान
    • 10.25 - नवनिर्मित जिला उद्योग भवन का उद्घाटन एवं स्टाल निरीक्षण।
    • 10.30 - कष्टहरणी घाट निरीक्षण के लिए प्रस्थान
    • 10.35 -कष्टहरणी घाट पर विकासशील कार्यों एवं गंगा पथ के एलाइनमेंट का अवलोकन
    • 10.45 पूर्वाहन- जिला पंचायत संसाधन केंद्र के लिए प्रस्थान
    • 10.50 - जिला पंचायत संसाधन केंद्र का उद्घाटन व निरीक्षण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
    • 11.00 - भगत सिंह चौक स्थित नवनिर्मित पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी के संयुक्त भवन का उद्घाटन
    • 11.15 - सफियाबाद हवाई अड्डा आगमन सड़क मार्ग से, सभी विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास। विभागीय प्रदर्शनी स्टाल का भ्रमण।
    • 11.30 पूर्वाहन - समीक्षा बैठक व जनसंवाद कार्यक्रम
    • 12.32 - हवाई अड्डा लखीसराय के लिए प्रस्थान

    यह भी पढ़ें- भागलपुर में LPG संकट गहराया, होटल-रेस्टोरेंट में कोयले पर पक रहा खाना; मेन्यू से हटे कई व्यंजन

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार की पहली यात्रा, मंच पर सम्राट चौधरी को आगे कर दिया सियासी संकेत