Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला-2026: कांवरियों की राह होगी आसान, 84 किमी लंबे कच्चे पथ पर बिछेगी 3 इंच मोटी बालू की परत

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 02:53 PM (IST)

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों के तहत मुंगेर में 84 किमी लंबे कांवरिया पथ पर महीन बालू बिछाई जा रही है। इससे श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा सुगम होगी और म ...और पढ़ें

    कच्चे पथ पर बिछेगी 3 इंच मोटी बालू की परत

    कच्चे पथ पर बिछेगी 3 इंच मोटी बालू की परत

    HighLights

    1. श्रावणी मेला 2026 के लिए 27 दिन शेष।

    2. 84 किमी कांवरिया पथ पर बिछाई जा रही बालू।

    3. श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु तैयारियां जोरों पर, स्वास्थ्य शिविर भी।

    संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर)। श्रावणी मेला-2026 शुरू होने में अब 27 दिन शेष हैं। राजकीय मेले को लेकर प्रशासन ने कांवरियों की सुविधा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। 

    सरकार की ओर से अजगैबीनाथ से देवघर स्थित बाबाधाम तक बिहार क्षेत्र के 84 किलोमीटर लंबे कच्चे कांवरिया पथ पर महीन बालू बिछाने का कार्य कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा सुगम और आरामदायक हो सके। 

    वर्ष 2029 तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी 

    पथ निर्माण विभाग के बांका प्रमंडल को भागलपुर, मुंगेर और बांका जिले में पड़ने वाले पूरे कांवरिया पथ पर बालू बिछाने और वर्ष 2029 तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्य एसके कंस्ट्रक्शन, देवघर के माध्यम से कराया जा रहा है। 

    एजेंसी के अनुसार साढ़े चार मीटर चौड़े पथ पर तीन इंच मोटी बालू की परत बिछाई जाएगी। इसके लिए पूरे मार्ग पर बालू की डंपिंग कर दी गई है। भागलपुर और बांका क्षेत्र में मेला शुरू होने से करीब एक सप्ताह पूर्व बालू बिछाई जाएगी, जबकि अंडरपास और गार्डवाल जैसे संवेदनशील स्थलों पर अभी से कार्य चल रहा है। 

    प्रतिदिन 500 से अधिक श्रद्धालुओं का इलाज 

    कांवरियों के लिए अलग कच्चा पथ बनाया गया है। दोनों ओर लगे पेड़ अब पर्याप्त छाया देने लगे हैं। गर्मी में पानी का नियमित छिड़काव भी कराया जाता है। इसके बावजूद यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पैरों में छाले पड़ जाते हैं। कांवरिया पथ पर संचालित स्वास्थ्य शिविरों में प्रतिदिन औसतन 500 से अधिक श्रद्धालु उपचार के लिए पहुंचते हैं। 

    अनुमंडल पदाधिकारी राकेश रंजन कुमार ने बताया कि मुंगेर जिले का पूरा कच्चा कांवरिया पथ तारापुर अनुमंडल में आता है। सभी अंचल अधिकारियों और बीडीओ को बालू बिछाव की गुणवत्ता की निगरानी तथा पथ किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला में निर्बाध रहेगी बिजली, मुंगेर-असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर हाईटेंशन तारों की होगी विशेष जांच