Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेला में निर्बाध रहेगी बिजली, मुंगेर-असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर हाईटेंशन तारों की होगी विशेष जांच

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 12:50 PM (IST)

    असरगंज (मुंगेर) में श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने पथ का निरीक्षण क ...और पढ़ें

    कच्ची कांवरिया पथ पर हाईटेंशन तारों की होगी विशेष जां

    कच्ची कांवरिया पथ पर हाईटेंशन तारों की होगी विशेष जां

    HighLights

    1. श्रावणी मेला में कच्ची कांवरिया पथ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी।

    2. वरिष्ठ अधिकारियों ने मुंगेर-असरगंज कांवरिया पथ का निरीक्षण किया।

    3. हाईटेंशन तारों की जांच, मरम्मत और पेड़ों की कटाई के निर्देश।

    संवाद सहयोगी,असरगंज (मुंगेर)। श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ पर बिजली आपूर्ति निर्बाध रहेगी। इसे लेकर विभाग आपूर्ति में आने वाली बाधा को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है। 

    मंगलवार को विभाग के वरीय अधिकारियों ने जिला सीमा स्थित कंमराय मोड़ से असरगंज के खूबलाल महाविद्यालय तक कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

    पटना से आए मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण 

    निरीक्षण दल में पटना से आए मुख्य अभियंता राजकुमार, मुंगेर कार्यपालक अभियंता दिलीप कुमार, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, तारापुर अनुमंडल के सहायक विद्युत अभियंता रविंद्र कुमार तथा असरगंज के कनीय अभियंता पंकज कुमार शामिल थे। 

    विशेष जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश 

    निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने कांवरिया पथ किनारे ट्रांसफार्मरों की घेराबंदी सुनिश्चित करने, हाईटेंशन तारों पर गार्ड वायर लगाने तथा जहां-जहां वाहन पार्किंग और कांवरिया पथ का सड़क से क्रासिंग है, वहां विद्युत लाइनों की विशेष जांच कर आवश्यक मरम्मत कराने का निर्देश दिया। 

    उन्होंने हाईटेंशन तारों के संपर्क में आ रही पेड़ों की झुकी टहनियों की शीघ्र कटाई का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मानव बल मृत्युंजय कुमार, फुकेश कुमार, बलराम कुमार, उपेंद्र यादव सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- मुंगेर: श्रावणी मेले में बचे 29 दिन, पर ₹14.88 करोड़ के आधुनिक यात्री शेड के लिए कांवरियों को करना होगा इंतजार


    खबरें और भी