Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावणी मेले में भागलपुर-रांची के बीच चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया रूट चार्ट और शेड्यूल

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर और रांची के बीच चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 26 जुलाई से ...और पढ़ें

    भागलपुर-रांची के बीच चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

    भागलपुर-रांची के बीच चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

    HighLights

    1. श्रावणी मेले हेतु भागलपुर-रांची के बीच चार स्पेशल ट्रेनें।

    2. 26 जुलाई से सितंबर तक होगा इन ट्रेनों का परिचालन।

    3. सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर में होगा ठहराव, मिलेगी सुविधा।

    संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भागलपुर और रांची के बीच चार श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों (Bhagalpur Ranchi Special Trains) के परिचालन का निर्णय लिया है।

    इन ट्रेनों का ठहराव (स्टॉपेज) पूर्व रेलवे के सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में होगा। इससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवड़ियों एवं अन्य यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

    रेलवे के अनुसार, 08690 रांची-भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 26 जुलाई से 9 सितंबर तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को रांची से शाम 5:40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

    वापसी में 08689 भागलपुर-रांची स्पेशल 27 जुलाई से 10 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को भागलपुर से सुबह 9:10 बजे प्रस्थान कर रात 10:20 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन राजाबेरा मार्ग से चलेगी।

    इसी प्रकार, 08646 रांची-भागलपुर द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल 27 जुलाई से 11 सितंबर तक प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को शाम 5:30 बजे रांची से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

    वापसी में 08645 भागलपुर-रांची स्पेशल 28 जुलाई से 12 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को सुबह 9:10 बजे भागलपुर से चलकर रात 9:40 बजे रांची पहुंचेगी। यह ट्रेन बरकाकाना मार्ग से संचालित होगी।

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर तथा वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। इन ट्रेनों के आरक्षण की तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।