बिहार के श्रीकृष्ण सेतु पर 15 जून से लगेगा हाइट गेज, वाहनों की ओवरलोडिंग पर लगेगी लगाम
विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद श्रीकृष्ण सेतु पर बढ़े वाहनों के दबाव और ओवरलोडिंग को रोकने के लिए 15 जून से हाइट गेज लगाया जाएगा। यह कदम 20 टन से अधि ...और पढ़ें

श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों का दबाव। फोटो जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, मुंगेर। विक्रमशिला सेतु के बंद होने के बाद से श्रीकृष्ण सेतु पर वाहनों का दबाव काफी बढ़ गया है। लगातार भारी और ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सेतु की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने सेतु की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है।
NHAI के परियोजना निदेशक मनीष कुमार ने बताया कि 15 जून से श्रीकृष्ण सेतु पर हाइट गेज लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा। हाइट गेज लगने के बाद 20 टन से अधिक भार वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रभावी रोक लग जाएगी। ऐसे वाहन सेतु से होकर नहीं गुजर सकेंगे।
विक्रमशिला सेतु में बंद होने से बढ़ा दबाव
अधिकारियों का मानना है कि विक्रमशिला सेतु के बंद होने के कारण बड़ी संख्या में मालवाहक वाहन श्रीकृष्ण सेतु का उपयोग कर रहे हैं। इससे सेतु पर वहन क्षमता से अधिक दबाव पड़ रहा है।
जो भविष्य में संरचनात्मक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। इसी वजह से भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की योजना बनाई गई है।
भार सीमा नियम का पालन करने की अपील
रेलवे और एनएचएआई के इस फैसले से सेतु की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन कर ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर भी अंकुश लगेगा। प्रशासन ने वाहन चालकों और परिवहन कंपनियों से निर्धारित भार सीमा का पालन करने की अपील की है।
खबरें और भी
हाइट गेज लगने के बाद निगरानी भी बढ़ाई जाएगी, ताकि किसी भी स्थिति में क्षमता से अधिक भार वाले वाहन सेतु पर प्रवेश न कर सकें। इससे श्रीकृष्ण सेतु की दीर्घकालिक सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहायता मिलेगी।