अमृत भारत योजना से बदल रही समस्तीपुर जंक्शन की तस्वीर, 2028 तक पूरा होगा पुनर्विकास
समस्तीपुर जंक्शन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकास कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका लक्ष्य 2028 तक इसे आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस क ...और पढ़ें

समस्तीपुर जंक्शन पर चल रहा काम। (जागरण)
HighLights
समस्तीपुर जंक्शन का पुनर्विकास कार्य 2028 तक पूरा होगा।
यात्रियों को मिलेंगी रूफ प्लाजा, फूड कोर्ट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं।
यह योजना कोसी और सीमांचल क्षेत्र के विकास को गति देगी।
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में चल रहा पुनर्विकास कार्य अब गति पकड़ चुका है।
स्टेशन परिसर में विभिन्न निर्माण कार्य एक साथ संचालित किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले वर्षों में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
रेलवे द्वारा प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक के किनारे नए जलापूर्ति कनेक्शन लगाए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को स्वच्छ पेयजल की बेहतर सुविधा मिल सके। वहीं कारखाना साइड में बन रहे पांच मंजिला भवन का निर्माण भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भवन की तीसरी मंजिल तक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार समस्तीपुर जंक्शन के संपूर्ण पुनर्विकास का लक्ष्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का है।
जनसंपर्क पदाधिकारी आरके सिंह ने बताया कि उद्घाटन तिथि तय करने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए सभी स्टेशनों की वीडियो रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।
उद्घाटन की प्रतीक्षा में छह अमृत भारत स्टेशन
समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत अमृत भारत योजना से विकसित कई स्टेशन निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इनमें सलोना रेलवे स्टेशन, सहरसा जंक्शन, सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन, बनमनखी जंक्शन, मधेपुरा रेलवे स्टेशन तथा सुपौल रेलवे स्टेशन शामिल हैं।
यात्रियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें रूफ प्लाजा, शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट, बच्चों के लिए प्ले एरिया, मल्टी-लेवल पार्किंग, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
इसके अलावा एग्जीक्यूटिव लाउंज, आधुनिक प्रतीक्षालय और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। सभी प्लेटफार्म का नवीनीकरण किया जा रहा है तथा रैंप एवं एस्केलेटर की सुविधा सुनिश्चित की जा रही है, जिससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिले।
क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा यह व्यापक विकास न केवल यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि कोसी और सीमांचल क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक विकास को भी नई गति देगा।
खबरें और भी
समस्तीपुर जंक्शन का आधुनिक स्वरूप भविष्य में क्षेत्र की रेल सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे पैथोलॉजी सेवा, PPP मॉडल पर होगा संचालन
यह भी पढ़ें- वैशाली एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें हाई-स्पीड सूची से बाहर, समस्तीपुर में स्पेशल अलाउंस से चूके रेलकर्मी