विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Munger News: मुंगेर के लोगों को एक साथ मिल गई दो-दो खुशखबरी, अब इस काम के लिए नहीं जाना पड़ेगा शहर से बाहर

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Sun, 09 Mar 2025 08:52 PM (IST)

नीतीश सरकार ने एक और खुशखबरी दे दी है। मुंगेर के हवेली खड़गपुर में दो नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के ...और पढ़ें

बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फाइल फ़ोटो
बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फाइल फ़ोटो

HighLights

  1. जमीन चिह्नित करने के लिए शुरू की गई कवायद
  2. 15000 की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाओं का मिलेगा लाभ

राम प्रवेश सिंह, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। बिहार में नीतीश सरकार ने मुंगेर के लोगों को एक और बड़ी खुशखबरी दे दी है। दरअसल, नगर परिषद हवेली खड़गपुर में दो उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण होगा।

इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। जिन मोहल्ले में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। वहां के लोगों को लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

दरअसल, शहर की बढ़ती आबादी को देखते हुए सरकार ने दो उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने का निर्णय लिया था। नगर परिषद की सिमपुर और रमनकाबाद में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए जमीन चिन्हित किया जा रहा है।

जिला स्वास्थ्य समिति को भेजी जाएगी रिपोर्ट

  • इसकी रिपोर्ट जिला स्वास्थ्य समिति को भेजी जाएगी। इसके बाद भवन निर्माण किया जाएगा। उप स्वास्थ्य केंद्र खुलने के बाद सिमपुर और रमनकाबाद गांव की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होगी।
  • दोनों जगह घनी आबादी वाला है। यहां के लोगों को किसी भी तरह के इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर जाना पड़ता है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है।
  • अब इन दोनों जगहों पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से आसपास के लगभग आधा दर्जन मोहल्ले की लगभग 15 हजार की आबादी को सीधा लाभ मिलेगा।
  • छोटी छोटी बीमारियों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने से राहत मिलेगी।

इनकी भी सुने

सिमपुर में स्वास्थ्य उप केंद्र का निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का आसानी से लाभ मिलेगा। छोटी छोटी बीमारियों का इलाज घर पर ही होगा।- अमित कुमार

नगर की सिमपुर में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से सिमपुर, चमनगढ़, राजगंज, घोषपुर, कुल्हाड़ा मोड़ सहित आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा। -अमन चैन

उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण रमनकाबाद में किया जाना है। ग्रामीणों में काफी खुशी है। अब रमनकाबाद सहित आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। -छोटू कुमार

पहले यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर जाना पड़ता था। किंतु अब यहां उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने से लोगों को निजात मिलेगी। -प्रिंस कुमार

उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए प्रक्रिया भी चल रही है, जो पूरी की जा रही है। इसके लिए जमीन चिन्हित करने के लिए अंचल अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जमीन मिलते ही तो जिला स्वास्थ्य समिति को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। -डॉ. सुबोध कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी

यह भी पढ़ें-

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के नाम पर ठगी करने वाला बबन गिरफ्तार, फर्जी PA बनकर लोगों को लगाता था चूना

मुंगेर में जल्द शुरू होगी हवाई सेवा, एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा 19 सीटर विमान; 8 करोड़ से बना रनवे

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।