Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार चुनाव में कौन होगा NDA का CM फेस? मांझी ने कह दी 'मन की बात', सियासी घमासान तय

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 06:46 PM (IST)

    केंद्रीय मंत्री एवं हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) मंगलवार को मुंगेर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्म ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक जीतन राम मांझी। फाइल फोटो PTI
    केंद्रीय मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संयोजक जीतन राम मांझी। फाइल फोटो PTI

    HighLights

    1. जमालपुर में हम पार्टी के आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री
    2. एनडीए सरकार में औद्योगिक क्रांति के माध्यम से होगा विकास
    3. आजादी के सात दशक बाद भी 70 प्रतिशत लोग हैं गरीब

    संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। आजादी के 78 वर्ष बाद भी देश के 70 प्रतिशत लोग गरीब हैं। इसके लिए जिम्मेदार कौन है... हम, आप या सरकार? हम जब तक शिक्षित और संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारी दशा नहीं बदल सकती। यह बातें केंद्रीय मंत्री तथा हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने मंगलवार को जमालपुर स्थित जोगी बाबा स्थान में आयोजित पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।

    उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार में विकास की लंबी लकीर खिंची जा रही है। आने वाले दिनों में बिहार में औद्योगिक क्रांति आने वाली है। इसका फायदा जमालपुर की जनता को भी मिलेगा। एशिया का पहला रेल कारखाना जमालपुर में स्थित है। इसको विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री से लेकर रेल मंत्री तक से वार्ता की जाएगी।

    मांझी ने विधानसभा चुनाव पर क्या कहा?

    जीतन राम मांझी ने कहा, "2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 225 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है, इसको प्राप्त करने के लिए हमलोग प्रत्यनशील हैं। इसके लिए हमलोगों को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। एक बार फिर से नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री होंगे"।

    '...तभी राजनीतिक भागीदारी मिल पाएगी'

    पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हम शोषित-वंचित समाज को मजबूत करने निकले हैं। जब तक हम लोग संगठित नहीं होंगे, तब तक हमारा सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। हमें अपने भागीदारी लेने के लिए शैक्षणिक रूप से मजबूत होना होगा, तभी राजनीतिक भागीदारी मिल पाएगी।

    सिकंदरा MLA ने भी रखे विचार

    कार्यकर्ता सम्मेलन में सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने भी अपने विचार रखे। इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। मंच पर राष्ट्रीय सचिव निलेश कुमार सिंह की देखरेख में माला पहना कर स्वागत किया गया।

    खबरें और भी

    कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद रहा?

    कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय सचिव तथा संचालन मु. नुरुल्लाह, उमाकांत मंडल तथा जिलाध्यक्ष मुकेश मांझी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता रोमित कुमार, अवध सिंह, गोरेलाल सिंह, मुकेश सिंह, विजय नारायण सिंह, मंटू कुमार, निरंजन कुमार, योगेंद्र साह, जय कुमार पासवान, राकेश कुमार सिंह बड़ी संख्या में कायकर्ता थे।

    ये भी पढ़ें- Bihar News: 'जान से मार देंगे नहीं तो...', दिग्गज JDU नेता को फोन पर मिली धमकी; एक कॉल से कांप उठा पूरा परिवार

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'बिहार में दिखा देंगे औकात...', BJP पर भड़के जीतन राम मांझी, क्या चुनाव से पहले करेंगे खेला?