Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'बिहार में दिखा देंगे औकात...', BJP पर भड़के जीतन राम मांझी, क्या चुनाव से पहले करेंगे खेला?

    Updated: Tue, 21 Jan 2025 12:22 PM (GMT+05:30)

    बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर सियासी बवाल मच गया है। इस बार दिल्ली में सीट शेयरिंग को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भा ...और पढ़ें

    भाजपा पर भड़के जीतन राम मांझी (जागरण)
    भाजपा पर भड़के जीतन राम मांझी (जागरण)

    HighLights

    1. जीतन राम मांझी ने सीट शेयरिंग पर नाराजगी व्यक्त की
    2. जीतन राम मांझी में बिहार में अपनी ताकत दिखाने की बात कही

    डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Political News Today: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से  प्रदेश की सियासत गरम हो गई है। इस बार हम के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मोर्चा खोल दिया है।  दिल्ली में टिकट नहीं मिलने से वह बीजेपी के खिलाफ आगबबूला हो गए हैं। उन्होंने मीडिया के सामने खुलआम ऐसी बात कह दी जो कि एनडीए खेमे के लिए शुभ संकेत नहीं है।

    भाजपा के खिलाफ बुरी तरह भड़के जीतन राम मांझी

    दरअसल, दिल्ली में चिराग पासवान और नीतीश कुमार की पार्टी को भाजपा ने सीट में हिस्सेदारी दे दी लेकिन जीतन राम मांझी को एक भी सीट नहीं दी गई। अब इसके बाद सियासी संग्राम छिड़ गया है। मीडिया ने जीतन राम मांझी से इसे लेकर सवाल पूछ दिया। फिर क्या था जीतन राम मांझी बुरी तरह भड़क गए और ऐसी बात कह दी कि भाजपा के लिए मुश्किल पैदा कर सकती है।

    बिहार में दिखाएंगे औकात: जीतन राम मांझी

    जीतन राम मांझी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झारखंड में भी हमारी औकात नहीं थी, दिल्ली में भी हमारी औकात नहीं है लेकिन बिहार में हम अपनी औकात दिखाएंगे। अब मांझी के बयान से एनडीए नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है।

    अब इस बयान से ऐसा लगा रहा है कि कहीं जीतन राम मांझी विधानसभा चुनाव से पहले कोई खेला नहीं कर दें। बता दें कि जीतन राम मांझी को झारखंड चुनाव में भी सीट नहीं दी गई थी जिसके बाद उस समय भी वह नाराज हो गए थे लेकिन अब जब उन्हें दिल्ली में टिकट नहीं मिला तो और अधिक नाराज हो गए।

    खबरें और भी

    दिल्ली में कब है चुनाव, परिणाम कब आएंगे

    • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान है।
    • 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आएंगे ।
    • 7वें विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी को खत्म हो जाएगा।
    • आम आदमी पार्टी के साथ-साथ बीजेपी और कांग्रेस चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
    • नीतीश कुमार और चिराग पासवान की पार्टी को भी सीट मिली।
    • सीट नहीं मिलने से जीतनराम मांझी नाराज हो गए।
    • दिल्ली में जीत के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी।
    • दिल्ली में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 वोटर हैं।
    • इनमें कुल पुरुष वोटर्स 83 लाख तो वहीं महिला वोटर्स की संख्या 71 लाख हैं।
    • 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी

    ये भी पढ़ें

    Prashant Kishor: इधर तेजस्वी मीटिंग में बिजी उधर प्रशांत किशोर ने कर दिया खेला, RJD की बढ़ा दी टेंशन

    Mukesh Sahani: 'दिल्ली से कुछ लोग आएंगे...', 2025 के चुनाव को लेकर मुकेश सहनी ने की भविष्यवाणी, लालू का लिया नाम