यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar: सरसों तेल के कार्टन में छिपाकर ले जा रहे थे 24 हजार बोतल शराब, पुलिस ने जब्त किया कंटेनर, दो गिरफ्तार
बिहार में शराब की तस्करी चरम पर है। मुजफ्फरपुर में शराब से भरा कंटेनर पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि सात हजार से अधिक लीटर शराब थी। जिन्हें जब्त कर ल ...और पढ़ें

HighLights
- पंजाब से दरभंगा ले जा रहे थे कंटेनर
- टोल टैक्स देकर कंटेनर को तेजी से भगाने लगा चालक, पुलिस को हुआ शक
जागरण संवाददाता, गायघाट (मुजफ्फरपुर): बिहार के मुजफ्फरपुर में गायघाट थाना क्षेत्र के बेरूगा ढलान के समीप एक लाइन होटल पर खड़े कंटेनर से पुलिस ने शनिवार की दोपहर 850 कार्टन शराब जब्त की है। इस कार्टन में विभिन्न आकार के 24 हजार बोतलों में सात हजार 542 लीटर शराब थी।
कार्टन में छिपाकर ले जा रहे थे शराब
शराब की बोतलें सरसों तेल के कार्टन में छिपाकर राजस्थान नंबर के कंटेनर में पंजाब से दरभंगा ले जाई जा रही थीं। इसके लिए कंटेनर चालक व उपचालक को 70 हजार रुपये दिए गए थे।
पुलिस ने कंटेनर चालक राजस्थान के बाड़मेर जिला के नगाना थाना के माडपुरा बरवाल गांव के गोरख राम व उप चालक बाड़मेर थाना के बाड़खा गांव के बजरंग राम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को लाइन होटल के पास खड़ी मिली कंटेनर
इसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी सहरयार अख्तर ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।
खबरें और भी
कार्टन में मिली इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब