Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ayodhya से Darbhanga के बीच इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी Amrit Bharat Express, 13 घंटे में पूरा होगा सफर; जानिए रूट और टाइमिंग

    Updated: Thu, 28 Dec 2023 02:58 PM (IST)

    अयोध्या से रवाना होने के बाद समस्तीपुर रेलमंडल के आठ स्टेशनों पर उत्सव मनाया जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस से लौट रहे यात्रियों को रामलला का दूत मानकर रे ...और पढ़ें

    अयोध्या से दरभंगा के बीच इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    अयोध्या से दरभंगा के बीच इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. अयोध्या से दरभंगा आने में 12 स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत
    2. पीएम ट्रेन को 30 को करेंगे रवाना, अयोध्या से सुबह 11 बजे खुलकर रात करीब 12 बजे पहुंचेगी दरभंगा
    3. स्टेशन पर दो से तीन मिनट का रहेगा स्टॉपेज, जगह-जगह स्वागत करेंगे रेलवे अधिकारी व जनप्रतिनिधि

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Ayodhya To Darbhanga Amrit Bharat Express अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर के उद्घाटन से पहले 30 दिसंबर को नए स्टेशन का उद्घाटन होगा। इस अवसर पर पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल और पूर्व रेलवे के मालदा मंडल से चलने वाली एक-एक अमृत भारत एक्सप्रेस समेत अन्य रेलमंडलों को मिलने वाली नई ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

    सुबह 11 बजे हरी झंडी दिखाते ही अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या से सीतामढ़ी-दरभंगा के लिए रवाना हो जाएगी। उक्त ट्रेन से श्रद्धालु मनका, बस्ती, बगहा, बेतिया, रक्सौल, सीतामढ़ी और जनकपुर रोड होते हुए रात करीब 12 बजे दरभंगा पहुंचेंगे। अयोध्या से दरभंगा के बीच यह ट्रेन 13 घंटे में यात्रा पूरी करेगी। अयोध्या और दरभंगा के बीच यह ट्रेन 12 स्टेशनों पर रुकते हुए दरभंगा पहुंचेगी। इन स्टेशनों पर दो से तीन मिनट का ही स्टॉपेज दिया गया है।

    आठ स्टेशनों पर मनाया जाएगा उत्सव

    अयोध्या से रवाना होने के बाद समस्तीपुर रेलमंडल के आठ स्टेशनों पर उत्सव मनाया जाएगा। अमृत भारत एक्सप्रेस से लौट रहे यात्रियों को रामलला का दूत मानकर रेलकर्मी और जनप्रतिनिध स्वागत करेंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी अयोजन होगा। जहां-जहां से ट्रेन गुजरेगी, वहां-वहां वेलकम किया जाएगा। इसके साथ ट्रेन आगे बढ़ती जाएगी।

    समस्तीपुर के डीआरएम विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आठ स्टेशनों बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल और दरभंगा स्टेशन पर उत्सवी कार्यक्रम होंगे।

    इन स्टेशनों पर रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस (Amrit Bharat Express Station List)

    • अयोध्या से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान
    • मनकापुर स्टेशन पर आगमन 11:55 बजे और प्रस्थान 11:57 बजे
    • बस्ती स्टेशन पर आगमन 13:02 बजे और प्रस्थान 13:04 बजे
    • गोरखपुर स्टेशन पर आगमन 14:39 बजे और प्रस्थान 14:41 बजे
    • कप्तानगंज स्टेशन पर आगमन 14:51 बजे और प्रस्थान 14:53 बजे
    • बगहा स्टेशन पर आगमन 16:38 बजे और प्रस्थान 16:40 बजे
    • नरकटियागंज स्टेशन पर आगमन 17:40 बजे और प्रस्थान 17:42 बजे
    • रक्सौल स्टेशन पर आगमन 18:42 बजे और प्रस्थान 18:44 बजे
    • बैरगनिया स्टेशन पर आगमन 19:44 बजे और प्रस्थान 19:46 बजे
    • सीतामढ़ी स्टेशन पर आगमन 20:46 बजे और प्रस्थान 20:48 बजे
    • जनकपुर रोड स्टेशन पर आगमन 21:28 बजे और प्रस्थान 21:30 बजे
    • कमतौल स्टेशन पर आगमन 22:10 बजे और प्रस्थान 22:12 बजे
    • दरभंगा स्टेशन पर आगमन 23:50 बजे

    ये भी पढ़ें- दरभंगा से अयोध्या जाने वाली Amrit Bharat Express को लेकर आई बड़ी जानकारी, पश्चिम चंपारण के इस स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- दरभंगा से अयोध्या जाने वाली Amrit Bharat Express को लेकर आया बड़ा अपडेट! अब इस स्टेशन पर भी होगा ट्रेन का ठहराव