Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दरभंगा से अयोध्या जाने वाली Amrit Bharat Express को लेकर आया बड़ा अपडेट! अब इस स्टेशन पर भी होगा ट्रेन का ठहराव

    Updated: Mon, 25 Dec 2023 08:26 PM (IST)

    दरभंगा से अयोध्या जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया गया कि अब यह ट्रेन बगहा में भी रुकेगी। बगहा के निवासी इस खबर ...और पढ़ें

    दरभंगा से अयोध्या जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट! (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    दरभंगा से अयोध्या जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को लेकर आया बड़ा अपडेट! (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    HighLights

    1. बगहा में भी रुकेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, अयोध्या जाने की तैयारी शुरू
    2. ट्रेन के परिचालन की घोषणा से लोगों में खुशी, बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचेंगे लोग

    संवाद सूत्र, बगहा। Darbhanga To Ayodhya Train 30 दिसंबर को दरभंगा से चलकर अयोध्या जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस गाड़ी की घोषणा हुई है। यह ट्रेन माता सीता की जन्मस्थली से भगवान श्रीराम के जन्म स्थान तक जाएगी। बगहा में इस ट्रेन के ठहराव की जानकारी है। अयोध्या के लिए चलने वाली इस गाड़ी की घोषणा विभिन्न सूचनाओं के माध्यम से लोगों को मिलते ही क्षेत्र के धर्म प्रिय भक्तों में खुशी की लहर जग गई। लोग अभी से ही इसकी तैयारी में लग गए हैं।

    लोग विभिन्न माध्यमों से घोषणा होने के बाद प्रति दिन दर्जनों लोगों का स्टेशन में पहुंचकर उसके समय सारिणी से लेकर किराया, आरक्षण, एसी व सामान्य डब्बे की जानकारी ली जाने लगी है। रेल कर्मियों द्वारा उचित जानकारी के अभाव या कहें तो विभागीय निर्देश अप्राप्त होने के कारण यात्रियों को कुछ भी बता पाने में असमर्थता महसूस कर रहे हैं।

    दरभंगा से अयोध्या ट्रेन का रूट

    विभाग द्वारा एक पत्र जारी कर रिवाइज्ड ट्रायल रन की बात कह समय सारिणी जारी की गई है। जिसके अनुसार उक्त गाड़ी दरभंगा से दिन के तीन बजे चलकर कमतौल, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज होते हुए बगहा, पनियहवा, कप्तानगंज, गोरखपुर छावनी होते हुए गोरखपुर, खलरलाबाद, बस्ती के रास्ते अयोध्या पहुंच रही है।

    ये हो सकती है टाइमिंग

    हालांकि, उक्त समय सारिणी पर कोई भी रेलकर्मी खुलकर बोलने से परहेज कर रहे हैं, लेकिन यात्रियों में इस बात से हर्ष है कि एक गाड़ी अयोध्या के लिए जा रही है और उसका ठहराव बगहा में भी सुनिश्चित हो गया है। ट्रायल रन समय सारिणी के अनुसार दरभंगा से चलकर अयोध्या जाने वाली गाड़ी का समय रात के 08:33 बजे है। जबकि अयोध्या से आने के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे बगहा पहुंचने का समय है।

    खबरें और भी

    अधिकारियों का कहना है कि बिना विभागीय निर्देश मिले कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। रेल यात्री राधिका देवी, मनोरमा देवी, बेनी माधव, अजय ठाकुर, अंगद कुमार सिंह, अजय मोहन राय आदि ने कहा कि छोटी लाइन बदलने के बाद पहली बार रेलवे द्वारा जनहित में फैसला लिया गया है। इससे रेल प्रशासन को राजस्व प्राप्ति होने के साथ यात्रियों में हर्ष व्याप्त है।

    ये भी पढ़ें- Nitish Kumar के लिए JDU का नया सियासी पैंतरा! पाकिस्तान से कर दी BJP की तुलना, लगाया 'ओछी राजनीति' का आरोप

    ये भी पढ़ें- Patna To Delhi By Road: पटना से दिल्ली केवल 8 घंटे में, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मिलेगी कनेक्टिविटी; NHAI ने दी हरी झंडी