Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के आयुष्मान ने सीबीएसई 12वीं में 97.20% अंक प्राप्त कर किया कमाल, अब सीए बनने का है सपना

    Updated: Wed, 13 May 2026 05:12 PM (IST)

    Commerce Topper : मुजफ्फरपुर के सनशाइन स्कूल के आयुष्मान चौधरी ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में 97.20% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। उन् ...और पढ़ें

    पिता अश्विनी कुमार और माता सुभाषिनी कुमारी डॉली के साथ आयुष्मान । जागरण

    पिता अश्विनी कुमार और माता सुभाषिनी कुमारी डॉली के साथ आयुष्मान । जागरण

    HighLights

    1. आयुष्मान चौधरी ने सीबीएसई 12वीं में 97.20% अंक प्राप्त किए।

    2. कॉमर्स संकाय में स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया।

    3. भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने की इच्छा जताई।

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। CBSE 12th Result 2026 : सीबीएसई 12वीं के घोषित परिणाम में शहर के सनशाइन प्रेप./हाई स्कूल के छात्र आयुष्मान चौधरी ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।

    कॉमर्स संकाय में आयुष्मान ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। आयुष्मान ने भविष्य में सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनने की इच्छा जताई है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

    आयुष्मान शहर के अगोरिया बाजार स्थित प्रोफेसर्स कॉलोनी के निवासी हैं। उनके पिता अश्विनी कुमार और माता सुभाषिनी कुमारी डॉली ने बेटे की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने बताया कि आयुष्मान शुरू से ही पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर और अनुशासित रहा है। घर में पढ़ाई का माहौल बनाए रखने के साथ-साथ माता-पिता ने भी हर कदम पर उसका विशेष ध्यान रखा।

    आयुष्मान ने अपनी सफलता का श्रेय आत्मविश्वास, नियमित अध्ययन और माता-पिता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के लिए सबसे बड़ा मोटिवेशन उन्हें खुद से मिला। लक्ष्य तय कर लगातार मेहनत करने से ही यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि समय का सही प्रबंधन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता का मुख्य आधार रहा।

    स्कूल प्रबंधन ने भी आयुष्मान की उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताया। शिक्षकों ने कहा कि वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं और हाईस्कूल परीक्षा में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। पढ़ाई के साथ-साथ उनका व्यवहार और अनुशासन भी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक रहा है।

    खबरें और भी

    आयुष्मान ने भविष्य में सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि वह आगे भी पूरी मेहनत और लगन से पढ़ाई जारी रखेंगे, ताकि अपने सपनों को साकार कर सकें। उनकी इस सफलता से इलाके के लोगों में भी खुशी का माहौल है।