Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    LHB रैक के साथ चलेगी अब बाघ एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी अधिक सुविधाएं

    Updated: Thu, 14 May 2026 11:20 AM (IST)

    हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस अब 5 जून से एलएचबी रैक के साथ चलेगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा और आराम मिलेगा। ...और पढ़ें

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

    HighLights

    1. बाघ एक्सप्रेस अब एलएचबी रैक के साथ चलेगी।

    2. यात्रियों को मिलेगी अधिक सुरक्षा और बेहतर आराम।

    3. हावड़ा से 5 जून, काठगोदाम से 7 जून से प्रभावी।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पूर्व रेलवे ने 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस को आईसीएफ रैक से एलएचबी रैक में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

    इस संबंध में बुधवार को पूर्व रेलवे मुख्यालय कोलकाता से आदेश जारी कर दिया गया है। जारी पत्र के अनुसार ट्रेन नंबर- 13019-13020 बाघ एक्सप्रेस अब अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ संचालित होगी।

    यात्रियों को आरामदायक सफर का होगा अनुभव

    हावड़ा से चलने वाली ट्रेन में यह व्यवस्था 5 जून से तथा काठगोदाम दिशा से तथा 7 जून से प्रभावी होगी। रेल अधिकारियों के अनुसार एलएचबी कोच पुराने आईसीएफ कोच की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और तेज गति के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

    16 एलएचबी कोच

    दुर्घटना की स्थिति में इन कोचों में कम नुकसान होने की संभावना रहती है। नई संरचना के तहत ट्रेन में कुल 16 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जबकि पहले 18 आईसीएफ कोच लगाए जाते थे।

    रेलवे ने संबंधित विभागों को पीआरएस और परिचालन डाटा अपडेट करने का निर्देश दिया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

    यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी होकर न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर तक चलेगी 'अमृत भारत एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा स्टेशनों पर होगा ठहराव

    यह भी पढ़ें- समस्तीपुर-दरभंगा रेल लाइन होगी डबल, 14 मई तक सीतामढ़ी से चलेंगी 21 ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल