समस्तीपुर-दरभंगा रेल लाइन होगी डबल, 14 मई तक सीतामढ़ी से चलेंगी 21 ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण 9 से 14 मई 2026 तक 21 ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर सीतामढ़ी होकर किया जाएगा। ...और पढ़ें
-1778499367245_m.webp)
एआई द्वारा जेनरेट इमेज।
HighLights
समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य जारी।
9 से 14 मई 2026 तक ट्रेन मार्ग परिवर्तन।
21 ट्रेनों का परिचालन सीतामढ़ी मार्ग से होगा।
संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड में दोहरीकरण कार्य के शेष कार्य को पूर्ण करने हेतु रामभद्रपुर, हायाघाट एवं थलवारा स्टेशनों पर 09 मई से 11 मई 026 तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग तथा 12 मई से 14 मई 026 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान सीआरएस निरीक्षण भी प्रस्तावित है।
उक्त कार्य के कारण निम्नलिखित 21 ट्रेनों का परिचालन मार्ग परिवर्तित कर वाया सीतामढ़ी होकर परिचालन कराई जाएगी। उक्त संदर्भ में एक ई रिलीज जारी कर रेलवे द्वारा जानकारी दी गई है-
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
- 08867 गोंदिया–रक्सौल स्पेशल - 09.05.2026 को समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– सीतामढ़ी मार्ग से चलेगी।
- 13225 जयनगर–आरा एक्सप्रेस - 10.05.2026 को शिशो –सीतामढ़ी– मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।
- 04651 जयनगर–आरा स्पेशल - 12.05.2026 को शिशो–सीतामढ़ी– मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।
- 02569 दरभंगा–नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस - 12, 13 एवं 14 मई 2026 को दरभंगा–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–पनियहवा- गोरखपुर मार्ग से चलेगी।
- 02570 नई दिल्ली–दरभंगा क्लोन एक्सप्रेस - 11, 12 एवं 13 मई 026 को गोरखपुर–पनियहवा– नरकटियागंज - सिकटा - रक्सौल–सीतामढ़ी–दरभंगा मार्ग से चलेगी।
- 14649 जयनगर–अमृतसर एक्सप्रेस - 12.05.2026 को शिशो–सीतामढ़ी– मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।
- 15211 दरभंगा–अमृतसर एक्सप्रेस - 12, 13 एवं 14 मई 026 को दरभंगा – सीतामढ़ी –रक्सौल–सुगौली मार्ग से चलेगी।
- 14650 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस - 11 मई 026 को मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी– शीशो मार्ग से चलेगी।
- 15212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस - 11 एवं 12 मई 026 को सुगौली – रक्सौल –सीतामढ़ी–दरभंगा मार्ग से चलेगी।
- 14673 जयनगर–अमृतसर एक्सप्रेस- 13 एवं 14 मई 026 को शिशो–सीतामढ़ी– मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।
- 12436 आनंद विहार टर्मिनल–जयनगर एक्सप्रेस-12 मई 026 को दानापुर – पटलिपुत्र–हाजीपुर–मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–शिशो मार्ग से चलेगी।
- 07051 तिरुपति–रक्सौल स्पेशल - 11.मई 026 को समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– सीतामढ़ी मार्ग से चलेगी।
- 07052 रक्सौल–तिरुपति स्पेशल - 14 मई 026 को सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर– समस्तीपुर मार्ग से चलेगी।
- 15559 दरभंगा–अहमदाबाद एक्सप्रेस - 13.मई 026 को दरभंगा–सीतामढ़ी– मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।
- 13043 हावड़ा–रक्सौल एक्सप्रेस - 13 मई 026 को समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर– सीतामढ़ी मार्ग से चलेगी।
- 12565 दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - 14.मई 026 को दरभंगा–सीतामढ़ी– मुजफ्फरपुर मार्ग से चलेगी।
- 12566 नई दिल्ली–दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस - 13.मई 026 को मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी– दरभंगा मार्ग से चलेगी।
- 15656 श्री माता वैष्णो देवी कटरा – कामाख्या एक्सप्रेस - 13 मई 026 को सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर– समस्तीपुर मार्ग से चलेगी।
- 04652 अमृतसर–जयनगर स्पेशल - 13 मई 026 को मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी– शीशो मार्ग से चलेगी।
- 12545 रक्सौल–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस - 14.मई 026 को सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर– समस्तीपुर मार्ग से चलेगी।
- 13044 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस - 14.मई 026 को सीतामढ़ी–मुजफ्फरपुर– समस्तीपुर मार्ग से चलेगी।
यह भी पढ़ें- कटिहार स्टेशन पर RPF जवान ने चलती ट्रेन से गिरती महिला को बचाया, बड़ा हादसा टला