Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur News: किशोरी की हत्या के विरोध में भीम आर्मी का उत्पात, आरोपी के गांव पर बोला हमला, दारोगा को पीटा

    Updated: Mon, 19 Aug 2024 12:10 PM (IST)

    Muzaffarpur News दलित किशोरी की हत्या के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जमकर उत्पात मचाया। घटना से आक्रोशित भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ...और पढ़ें

    दलित किशोरी की हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने मचाया उत्पात। (जागरण फोटो)
    दलित किशोरी की हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने मचाया उत्पात। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. उपद्रवियों ने गांव के एक युवक को मारपीट कर हाथ तोड़ा, जमकर मचाया उत्पात
    2. पारू थाने के दारोगा को पीट कर किया घायल, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
    3. सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में पहुंची कई थानों की पुलिस

    संवाद सूत्र, पारू (मुजफ्फरपुर)। Bihar News: बिहार के मुजफ्फरपुर में पारू थाना की किशोरी की हत्या की घटना से आक्रोशित भीम आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आरोपित संजय राय के गांव पर शनिवार को हमला कर दिया।

    भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष समेत दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घर पर हमला बोलते हुए जमकर उत्पात मचाया। इनके घरों में जमकर लूटपाट और तोड़फोड़ की गई। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। इस कारण उनमें मारपीट भी हुई।

    दारोगा को पकड़कर पीटा

    मामले की सूचना मिलने पर पारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया गया। एक दारोगा को पकड़कर जमकर पीटा। एक युवक का हाथ तोड़ दिया गया।

    करनी पड़ी हवाई फायरिंग

    अनियंत्रित स्थिति की सूचना पर सरैया एसडीपीओ के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्यकर्ताओं को खदेड़ा गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।

    हिरासत में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष

    भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गोल्डेन दास समेत एक दर्जन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना को लेकर इलाके में तनाव है। शांति बहाल करने को लेकर काफी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है।

    गोल्डेन के संबोधन से उग्र हुए भीम आर्मी के कार्यकर्ता

    मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष गोल्डेन दास के आने की सूचना पर काफी संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता किशोरी के गांव पहुंचे थे।

    जैसे ही गोल्डेन दास स्टेट हाइवे विधायक मोड़ पहुंचे, कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ गया। नारेबाजी करते हुए हजारों कार्यकर्ता किशोरी के घर पहुंचे।

    गोल्डेन के संबोधन से उग्र होकर इनमें से तीन से चार सौ की संख्या में महिला-पुरुष कार्यकर्ता आरोपित के घर के आसपास के दो दर्जन से अधिक घरों पर हमला कर दिया। यहां घुसकर लाखों की संपत्ति लूट ली।

    पप्पू यादव की भी रोकी गाड़ी

    विदित हो कि शनिवार को पप्पू यादव, भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गोल्डेन दास और केंद्रीय मंत्री राजभूषण निषाद को किशोरी के घर पहुंचकर घटना की जानकारी लेनी थी।

    पप्पू यादव जैसे ही किशोरी के स्वजन से मिलकर निकले। वैसे ही भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष गोल्डेन दास विधायक मोड़ पहुंच गए।

    भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव को भी निकलने का रास्ता नहीं दिया। आधे घंटे तक वह गाड़ी में बैठे रहे।

    जाति सूचक गाली देते आरोपितों के गांव पहुंचे भीम कार्यकर्ता

    गोल्डेन किशोरी के स्वजन से मिलने के बाद छत पर चढ़कर लोगों को संबोधित करने लगे। इसके बाद कार्यकर्ता आरोपित के घर की ओर चले गए।

    जाति सूचक गाली देकर करीब दो दर्जन से अधिक घरों में लूटपाट की। ग्रामीण पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र राय ने बताया कि सबसे पहले उनके घर में घुसकर लूटपाट की गई।

    बीस लाख रुपये, जेवरात समेत 50 लाख से अधिक की संपत्ति लूट लेने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा और कई ग्रामीणों के घर में लूटपाट की गई।

    Flood in Bihar: रौद्र रूप दिखा रही गंगा के जलस्तर में आई भारी कमी, गंडक व बागमती नदियों का तांडव अब भी जारी

    Bihar News: शराब लदी कार का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी पलटी, ड्राइवर की मौके पर ही मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

    खबरें और भी