बिहार में बीएड एडमिशन के लिए 7 जून को परीक्षा, 4 सेट में आएंगे पेपर; टाइमिंग से लेकर OMR शीट तक पूरी जानकारी
Bihar B Ed CET Admit Card Rules: बिहार में बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को होगी, जिसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सुबह 8:30 बजे से प्रवेश श ...और पढ़ें

बिहार बीएड परीक्षा 2026। फाइल फोटो
HighLights
प्रवेश परीक्षा 7 जून को, सुबह 8:30 बजे से एंट्री शुरू।
चार सेट में प्रश्न पत्र, ओएमआर शीट पर नीले/काले पेन।
बायोमेट्रिक हाजिरी, जैमर व दिव्यांगों को अतिरिक्त समय मिलेगा।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए सात जून को होने वाली प्रवेश परीक्षा (Bihar B.Ed Entrance Exam Date 2026) के लिए केंद्रों पर सुबह 8:30 बजे से ही एंट्री शुरू हो जाएगी। सुबह 10:30 बजे के बाद किसी भी परिस्थिति में किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
साथ ही प्रवेश पत्र और फोटो पहचान पत्र के बगैर परीक्षार्थी को केंद्र के भीतर एंट्री नहीं मिलेगी। प्रवेश से पहले केंद्राधीक्षक हर परीक्षार्थी की भौतिक रूप से जांच कर यह सुनिश्चित कर लेंगे कि उसके पास कोई इलेक्ट्रानिक या डिजिटल गैजेट, चिट, स्मार्ट वाच या प्रतिबंधित वस्तु तो नहीं है।
परीक्षा कक्ष में जाने से पहले ही अभ्यर्थी की बायोमीट्रिक हाजिरी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी परीक्षार्थी को हाल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा की अवधि यानी 11 बजे से एक बजे तक कोई भी परीक्षार्थी हाल से बाहर नहीं निकल सकेगा।
चार सेट में होगा प्रश्न पत्र
Bihar B Ed OMR Sheet Instructions: परीक्षा में चार सेट में प्रश्न पत्र होगा। यह ए, बी, सी और डी के रूप में केंद्रों पर उपलब्ध होगा। परीक्षार्थियों को जिस नंबर का ओएमआर शीट मिलेगी, उसी नंबर का प्रश्न पत्र बुकलेट दिया जाएगा। ओएमआर में दो प्रतियां संलग्न होंगी। एक मूल प्रति और दूसरी कार्बन कॉपी होगी। ओएमआर उत्तर पुस्तिका पर केवल काले या नीले रंग के बाल पाइंट पेन का प्रयोग होगा।
खबरें और भी
ओएमआरकी कार्बन प्रति परीक्षार्थी अपने साथ ले जा सकेंगे। परीक्षार्थियों को 10 बजकर 45 मिनट पर ओएमआर शीट बांट दिया जाएगा। हर सीट पर क्रमानुसार ओएमआर शीट रखा जाएगा चाहे परीक्षार्थी अनुपस्थित ही क्यों न हो। अगर कोई अभ्यर्थी अपना रोल नंबर नहीं भरता है तो उसे परीक्षा के लिए आयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
प्रश्न पुस्तिकाओं का वितरण 10 बजकर 55 मिनट पर किया जाएगा। 11 बजकर 10 मिनट पर अनुपस्थित परीक्षार्थी की सीट से प्रश्न बुकलेट और ओएमआर जमा करा लिया जाएगा। प्रश्न बुकलेट में किसी भी प्रकार का चिन्ह देना, रेखांकन करना, गोला लगाना वर्जित है।
ऐसा करने पर संबंधित परीक्षार्थी की पात्रता रद कर दी जाएगी। प्रश्न बुकलेट में रफ कार्य के लिए जगह दिया जाएगा। परीक्षा के लिए राज्य के 11 शहरों में केंद्र बनेगा। 21 जून तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षार्थी आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।ॉ
एडमिट कार्ड की दो प्रति लेकर केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य
परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करना है, जो दो प्रतियों में फोटोयुक्त होगी। दोनों ही प्रतियों के साथ हर परीक्षार्थी को केंद्र पर पहुंचना है। दोनों ही प्रतियों में निर्धारित स्थान पर वीक्षक का हस्ताक्षर होगा। हस्ताक्षर के बाद वीक्षक एक कॉपी परीक्षार्थी को वापस कर देंगे। कार्यालय प्रति नोडल विश्वविद्यालय को भेजा जाएगा।
तकनीकी कारणों से किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर फोटो नहीं है तो वह अपने एडमिट कार्ड पर फोटो चिपकाकर लाएंगे। इसे उपस्थिति पत्रक में दिए गए परीक्षार्थी की फोटो और फोटो पहचान पत्र से मिलान किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर आइडी, पैन कार्ड आदि साथ लाना होगा।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नियंत्रण कक्षा चार से नौ जून तक सक्रिय रहेगा। इसमें परीक्षा से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने या सूचना देने के लिए इसका प्रयोग किया जा सकेगा। जल्द ही नोडल विश्वविद्यालय की ओर से इसका संपर्क नंबर भी जारी होगा। राज्य भर में बनाए जाने वाले सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था होगी।
40 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले विद्यार्थियों को श्रुतिलेखक रखने की अनुमति होगी। केंद्राधीक्षकों की ओर से श्रुतिलेखक की अर्हता जांचेंगे। इसके लिए दिव्यांग परीक्षार्थी को प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। कुल 40 मिनटों का अतिरिक्त समय मिलेगा। श्रुतलेखक स्नातक से नीचे का अर्हताधारी होना चाहिए।
सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से ढ़ाई घंटे पूर्व ही स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह पर्यवेक्षकों को उपस्थित होना है। स्टैटिज मजिस्ट्रेट हाल में प्रवेश करने वाले परीक्षार्थयों की जांच कर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके पास चिट,इलेक्ट्रानिक या डिजिटल डिवाइस समेत कोई भी प्रतिबंधित वस्तु न हो। स्टैटिक मजिस्ट्रेट ही हर परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी का बायोमैट्रिक हाजिरी सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पूर्व खोला जाएगा प्रश्न बुकलेट
प्रश्न बुकलेट को केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले खोला जाएगा। इसे स्टैटिक मजिस्ट्रेट सह पर्यवेक्षक, संबंधित विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक और दो वीक्षकों की उपस्थिति में खोलना सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रश्न बुकलेट 10:30 बजे खोला जाएगा। नोडल आफिसर की ओर से हर हर तीन परीक्षा केंद्र के लिए दो व्यक्तियों का एक उड़नदस्ता गठित होगा। इसमें विश्वविद्यालय के शिक्षक - अधिकारी होंगे। एक दल रिजर्व में भी रखा जाएगा।
गाड़ी की व्यवस्था विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी की ओर से होगी। नोडल आफिसर ही केंद्रों के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति करेंगे। उत्तर पुस्तिका खोलते समय दो वीक्षक और दो परीक्षार्थी का हस्ताक्षर कराना अनिवार्य है।
हर 500 विद्यार्थी पर एक सहायक केंद्राधीक्षक की नियुक्ति होगी। केंद्राधीक्षकों की ओर से 48 विद्यार्थी पर चार वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी। सभी केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
यह भी पढ़ें- फर्जी मार्कशीट के दम पर 23 साल से उठा रहा था सैलरी, अब विजिलेंस जांच के शिकंजे में आया बिहार का फ्रॉड 'गुरू'
यह भी पढ़ें- देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में एसडीएम सहित चार निलंबित, लापरवाही पर की गई कार्रवाई