बिहार में बीएड में नामांकन के लिए 3 अगस्त को आएगी चौथी मेरिट लिस्ट, 7000 सीटों पर होगा दाखिला
Bihar BEd Merit List Date 2026: बिहार के बीएड कॉलेजों में बची हुई 7021 सीटों पर दाखिले के लिए 3 अगस्त को चौथी मेरिट लिस्ट जारी होगी। चयनित अभ्यर्थियों ...और पढ़ें

पोर्टल पर रिक्त सीटों का कॉलेजवार और श्रेणीवार सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया गया है। फाइल फोटो
HighLights
3 अगस्त को जारी होगी चौथी मेरिट लिस्ट।
7021 बीएड सीटों पर होगा दाखिला।
5 अगस्त तक सीट कन्फर्मेशन, 6 तक नामांकन।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar BEd Admission Fourth Merit List: बिहार के सभी बीएड कॉलेजों में बची हुई सीटों पर नामांकन के लिए 3 अगस्त को चौथी मेरिट लिस्ट जारी होगी। राज्य नोडल केंद्र बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
7021 सीटों पर मौका
तृतीय चरण की प्रक्रिया खत्म होने के बाद राज्यभर के बीएड कॉलेजों में 7021 सीटें रिक्त रह गई हैं। आधिकारिक पोर्टल पर रिक्त सीटों का कॉलेजवार और श्रेणीवार सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया गया है।
पहली बार केंद्रीकृत व्यवस्था
इस बार बीआरए बिहार विश्वविद्यालय को राज्य स्तरीय नोडल केंद्र बनाकर केंद्रीकृत सीट आवंटन प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत अभ्यर्थियों को उनकी मेरिट और च्वाइस के आधार पर ही सीटें आवंटित की जा रही हैं।
5 अगस्त तक सीट बुकिंग
चौथी लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों को 5 अगस्त तक सीट कन्फर्मेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को 6 अगस्त तक संबंधित बीएड कॉलेज में दस्तावेज सत्यापन कराकर नामांकन लेना होगा।
10 अगस्त को पांचवीं लिस्ट
चौथे चरण के बाद 10 अगस्त को पांचवें चरण की मेरिट लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। इस सूची के अभ्यर्थी 11 अगस्त तक सीट बुकिंग और 12 अगस्त तक कॉलेज जाकर एडमिशन ले सकेंगे।
14 अगस्त को छठा चरण
इसके बाद भी सीटें खाली रहने पर 14 अगस्त को छठे चरण की मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें शामिल छात्रों को 17 अगस्त तक सीट बुकिंग और 18 अगस्त तक नामांकन पूरा करना होगा।
मिला था संशोधन का मौका
राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. संजय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों को 30 जुलाई तक नए पंजीकरण और विकल्प संशोधन का मौका दिया गया था। आवंटित कॉलेज में तय समय के भीतर शुल्क जमा कर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।