बिहार में आज से महंगा हुआ बस का सफर, ऑटो और ई-रिक्शा का भी बढ़ेगा किराया; मुजफ्फरपुर स्टैंड की नई रेट लिस्ट
बिहार में निजी और सरकारी बसों का किराया 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है, जो 31 मई की मध्यरात्रि से लागू हो गया है। डीजल व पुर्जों की बढ़ती कीमतों ...और पढ़ें

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। निजी एवं सरकारी बसों से सफर महंगा होगा। किराये में दस से 15 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस संबंध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक ने आदेश जारी कर संशोधित भाड़ा 31 मई की मध्यरात्रि से लागू करने का आदेश जारी किया है।
वहीं, बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने सरकार के निर्णय का स्वागत किया। बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन ने रविवार को पटना में अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आपात बैठक की।
इसमें डीजल, पेट्रोल, सीएनजी एवं गाड़ी के पार्ट पुर्जों की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि के को देखते हुए स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों के किराए में की गई 15 प्रतिशत वृद्धि का स्वागत किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि दस जून तक फेडरेशन की सभी जिला कमेटी अपने-अपने जिले में कार्यकारिणी की बैठक कर दूरी के अनुसार निजी बसों का किराया सरकार के निर्णय के अनुसार बढ़ोतरी करेंगे।
छोटे वाहनों का भी बढ़ेगा किराया
सरकार के भाड़ा वृद्धि के फैसले के अनुसार, मालवाहक गाड़ियों के भाड़े में वृद्धि की जाएगी। बैठक में छोटी गाड़ियों, ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, मोटर कैब यूनियन की जिला कमेटियों से बैठक कर भाड़ा वृद्धि की रिपोर्ट फेडरेशन की राज्य कमेटी को देने को कहा गया।
बैठक में सरकार से मांग की गई कि जिन व्यवसायिक गाड़ियों का टैक्स, फिटनेस परमिट का डेट निजी कारणों की वजह से फेल हो गया है, जिसके चलते वान चालकों का रोजगार बंद हो गया है। ऐसे वाहनों का फाइन माफ कर उन्हें फिर से रोजगार का मौका दें।
जिन गाड़ियों का यातायात पुलिस का ऑनलाइन चालान पेंडिंग है, वैसे चालान को जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा कम से कम जुर्माना लेकर निपटान किया जाए। बैठक में मुकेश शर्मा, राज कुमार झा, चंदन तलवार, कामेश्वर महतो, प्रभात कुमार आदि शामिल रहे।
खबरें और भी
नोट: यह अनुमानित किराया डीलक्स बस का है। वास्तविक किराए में परिवर्तन हो सकता है।
समिति द्वारा अनुशंसित किराये की दर में ऐसे की गई बढोत्तरी
- 50 किमी की दूरी तक 15 फीसद बढ़ोतरी
- 100 किमी की दूरी तक 14 फीसद बढ़ोतरी
- 150 किमी की दूरी तक 13 फीसद बढ़ोतरी
- 200 किमी की दूरी तक 12 फीसद बढ़ोतरी
- 250 किमी की दूरी तक 11 फीसद बढ़ोतरी
- 300 किमी से अधिक की दूरी 10 फीसद बढ़ोतरी
किराया वृद्धि को लेकर ये दिया गया निर्देश
- किराया निर्धारण क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार द्वारा किया जायेगा।
- नगरीय सेवा के लिए प्रथम स्टेज 4 किमी का एवं अगला स्टेज प्रत्येक 02 किमी का होगा।
- जिला / स्थानीय प्रशासन द्वारा प्रत्येक बस पड़ाव पर बस भाड़े की तालिका प्रदर्शित की जायेगी।
- निर्धारित भाड़े की दर अधिकतम दर है। अतः किसी भी परिस्थिति में निर्धारित दर से अधिक भाड़ा वसूल नहीं किया जायेगा।
- प्रत्येक वाहन स्वामी/चालक अपने वाहन में किराये की तालिका को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करेंगे।
- वाहन स्वामी यह सुनिश्चित करेंगे कि सार्वजनिक स्थान पर यत्र-तत्र बसों का ठहराव नहीं किया जायेगा।
सरकारी बसों का वर्तमान में किराया
मुजफ्फरपुर से हाजीपुर 71 रुपये
पटना 116 रुपये
तरियानी 53 रुपये
डुमरी 90 रुपये
औराई 71 रुपये
सैदपुर 53 रुपये
सीतामढ़ी 90 रुपये
यजुआर 90 रुपये