Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अजब-गजब शादी...लड़की पक्ष बोला-दहेज के चलते दूल्हे ने किया शादी से इनकार, लड़का बोला-उल्टा हमसे लिए गए पैसे और नहीं किया ब्याह

    By Shiv Shankar VidyarthiEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 07 Dec 2023 02:54 PM (IST)

    दहेज की मांग पूरा नहीं करने पर लड़के पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया है। यह मामला मुजफ्फरपुर के पारु का है। अब पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. ढाई लाख रुपये लेने के बाद शादी करने से इनकार
    2. कन्या पक्ष नेभाई और चाचा के खिलाफ दर्ज कराया मामला

    संवाद सूत्र, पारु (मुजफ्फरपुर)। मुजफ्फरपुर के पारु थाने के लालू छपरा गांव मे देहज की मांग पूरी नहीं करने पर वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कन्या पक्ष ने वर, उसके भाई और चाचा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

    उधर, वर पक्ष ने कन्या पक्ष पर ढाई लाख रुपये लिए जाने और बाद में शादी से इनकार करने की बात कही है।थानेदार पुरुषोत्तम यादव ने बताया कि शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

    फोन पर दूल्हे ने किया शादी से इनकार

    शिकायत में लालुछपरा गांव निवासी वीणा देवी ने कहा कि बेटी की शादी मोहजमा गांव निवासी हरेंद्र साह के पुत्र राहुल कुमार से तय हुई थी। शादी में उपहार स्वरूप तीन लाख रुपये और अन्य समान देने की बात हुई थी। तय के उपरांत वर पक्ष को दो लाख रुपये दे दिया गया।

    उन्होंने बताया कि उसके बाद दूल्हे ने फोन कर कहा कि दो लाख रुपये और बुलेट बाइक अपने माता पिता से दिलवाओ नहीं तो शादी नही करेंगे। उसके बाद यह कहा गया कि हम यह सब चीजें देने में असमर्थ है। उसके बाद वर पक्ष के लोगों ने कोई जबाव नहीं दिया, लेकिन लड़का लड़की के बीच आपस मे बात होती रही।

    कन्या की मां ने बताया कि अब जानकारी मिली है कि लड़का दूसरी शादी कर रहा है। उधर, आरोपी बनाए गए राहुल कुमार ने बताया कि यह रिश्ता पारु खास गांव के उसके रिश्तेदार करा रहे थे। एक साल पहले लड़की का फलदान हुआ था।

    खबरें और भी

    आग में झुलस गई थी लड़की की मां

    इस बीच असम मे लड़की की मां आग लगने से झुलस गयी थी, उस दौरान इलाज के लिए उसके रिश्तेदार ने अस्सी हजार, लड़की के जीजा पचीस हजार और लड़की के पिता ने एक लाख पैतालिस हजार रुपये यह कहकर लिए कि इलाज के बाद और शादी से पहले वापस कर देंगे।

    लड़के ने बताया कि लड़की की मां स्वस्थ हो गई तो लड़की के स्वजन बोलने लगे कि लड़के का घर एलवेसटस का है, इसलिए शादी नहीं होगी। इसके बाद लड़के ने दो दिसम्बर को दूसरी लड़की से मुजफ्फरपुर न्यायालय में शादी कर ली।

    लड़के ने आगे बताया कि इसके बाद लड़की पक्ष द्वारा शादी करने का दबाव बनाया जाने लगा। इनकार किए जाने लड़की की मां ने थाने मे दहेज की मांग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करा दी है।

    वहीं, लड़के के चाचा व पंचायत के मुखिया पति शंकर साह ने बताया कि इस मामले में वह दोषी नहीं है। बावजूद इसके राजनीति साजिश के तहद उसेआरोपित बनाया गया है। जांच होने पर सच्चाई सामने आ जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'चवन्नी छाप किताब छोड़ें... नेहरू मंत्रालय बना दें', RJD के सांसद का अमित शाह को करारा जवाब

    यह भी पढ़ें- बिहार में बदल रही 'शिक्षा' की सूरत, प्ले स्कूल की तर्ज पर बन रहे नए आंगनबाड़ी केंद्र, बच्चे खेल-खेल में करेंगे पढ़ाई