विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में बाढ़ का अलर्ट: अचानक छोड़ना पड़े घर, तो सुरक्षा के लिए सबसे पहले उठाएं ये जरूरी कदम

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:52 PM (IST)

नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ का पानी तेजी से बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बाढ़ का अलर्ट: अचानक छोड़ना पड़े घर, तो सुरक्षा के लिए सबसे पहले उठाएं ये जरूरी कदम (AI Generated Image)

बिहार में बाढ़ का अलर्ट: अचानक छोड़ना पड़े घर, तो सुरक्षा के लिए सबसे पहले उठाएं ये जरूरी कदम (AI Generated Image)

HighLights

  1. नेपाल की भोटेकोशी नदी में बाढ़ से बिहार में खतरा।

  2. बिहार के कई जिलों में हाई अलर्ट, सुरक्षित स्थानों पर जाएं।

  3. आपातकालीन किट में सूखा भोजन, दवाएं, दस्तावेज रखें।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। नेपाल की भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ (Nepal Flash Flood) के कारण वहां भारी तबाही हुई है। अब यह बाढ़ का पानी तेजी से बिहार की ओर बढ़ रहा है, जिससे राज्य में भी गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

इस समय बिहार (Bihar Flood Alert) के कई जिलों में अलर्ट है। आशंका जताई जा रही है कि कोसी और गंडक जैसी प्रमुख नदियों का जलस्तर रातों-रात खतरनाक रूप से बढ़ सकता है।

इस आपात स्थिति को देखते हुए बिहार के निचले इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों की ओर चले जाएं।

बाढ़ का अलर्ट मिलने पर क्या करें?

अगर अचानक घर छोड़ने की नौबत आ जाए, तो घबराएं नहीं और इन बातों का ध्यान रखें:

  • ऊंचे स्थान पर जाएं: नदी के किनारे या निचले इलाकों में रहने वाले लोग तुरंत ऊंचे और सुरक्षित स्थानों की ओर निकलें।
  • निर्देशों का पालन करें: आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट और दिशा-निर्देशों को गंभीरता से लें और उसी के अनुसार कदम उठाएं।
  • संपर्क में रहें: किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और कोशिश करें कि परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहें।

घर छोड़ते समय साथ रखें ये जरूरी चीजें

सुरक्षित स्थान पर जाते समय एक इमरजेंसी किट तुरंत तैयार कर लें:

  • बेसिक जरूरतें: सूखा खाना (जैसे बिस्कुट, चूड़ा, गुड़), पीने का साफ पानी, एक टॉर्च और मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर बैंक।
  • जरूरी दस्तावेज: अपने सभी महत्वपूर्ण कागजात जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, जमीन के कागज और बैंक पासबुक को किसी वॉटरप्रूफ बैग या मजबूत प्लास्टिक में पैक कर लें।
  • फर्स्ट-एड और  मेडिसिन: परिवार के सदस्यों की नियमित दवाइयों के अलावा ओआरएस (ORS) के पैकेट, डिटॉल, बैंडेज और दर्द निवारक दवाओं की एक मेडिकल किट जरूर साथ रखें।

यह भी पढ़ें- भागलपुर में उफान पर गंगा, प्रोफेसर कॉलोनी से श्मशान घाट तक घुसा पानी; 30 मीटर बांध धंसा

यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ की तबाही में 25 देशों के 605 नागरिक लापता, भारत के 333, अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया के भी दर्जनों लोग