Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Accident News: उत्तर बिहार में सड़क हादसों में 7 लोगों की दर्दनाक माैत, 8 लोग घायल; दो चालकों ने भी गंवाई जान

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 10:27 AM (IST)

    Muzaffarpur News उत्तर बिहार के तीन जिलों दरभंगा समस्तीपुर बेतिया और मोतिहारी में गुरुवार की सुबह सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। 8 लोग घायल ब ...और पढ़ें

    उत्तर बिहार में सड़क हादसों में 7 लोगों की दर्दनाक माैत (जागरण)
    उत्तर बिहार में सड़क हादसों में 7 लोगों की दर्दनाक माैत (जागरण)

    HighLights

    1. उत्तर बिहार में अलग-अलग सड़क हादसों में 7 लोगों की दर्दनाक माैत हो गई है।
    2. इन हादसों में 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी बताए जा रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur News Today: उत्तर बिहार के दरभंगा, समस्तीपुर, बेतिया और मोतिहारी में गुरुवार की सुबह सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। आठ लोग घायल भी हैं। दरभंगा के केवटी में दरभंगा-जयनगर एनएच 527-बी पर दो अलग-अलग जगहों पर वैन के कुचलने से तीन लोगों की मौत हो गई।

    आधा दर्जन लोग जख्मी

    आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। मृतकों में केवटी थाना क्षेत्र के दरिमा गांव निवासी जगदेव ठाकुर ( 70 ) व मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र नवरत्न टोल के राजा कुमार ( 35 ) व आयुष कुमार (10 ) हैं। समस्तीपुर के सरायरंजन के रायपुर बुजुर्ग में दो वाहनों की टक्कर में दोनों चालकों की मौत हो गई।

    दोनों वाहनों के उपचालक गंभीर रूप से घायल

    दोनों वाहनों के उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों एवं घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। एक ट्रक कोल्ड ड्रिंक लदा था, जबकि दूसरा इंडियन आयल का तेल टैंकर था। बेतिया के नानोसती-जगदीशपुर रोड में हाईवा ट्रक की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। मोतिहारी-चिरैया पथ पर वैन ने साइकिल सवार को रौंद दिया। मौके पर मौत हो गई।

    ये भी पढ़ें

    Manish Kashyap: एक गलती की वजह से कटा मनीष कश्यप का टिकट, लोगों को बताई अंदर की बात; इस पार्टी का लिया नाम

    Aurangabad News: गन्ने का जूस पी रही महिला शिक्षिका की मौत, मौजूद लोगों के उड़े होश, वजह भी सामने आई

    खबरें और भी