विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: यौन शोषण मामले में पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर धमकी देने का आरोप, पीड़‍िता ने कोर्ट में दाख‍िल की अर्जी

Published: Sat, 20 Jul 2024 08:19 AM (IST)

Bihar Hindi News यौन शोषण के मामले में पूर्व मंत्री वृषिण पटेल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पीड़‍िता की ...और पढ़ें

यौन शोषण की पीड़‍िता ने आरोपित पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
यौन शोषण की पीड़‍िता ने आरोपित पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

HighLights

  1. पीड़िता ने पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर लगाया धमकी देने का आरोप
  2. पीड़‍िता की वकील बोलीं- केस में पुलिस का बिना वजह हो रहा हस्तक्षेप

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नौकरी व विधायक का टिकट दिलाने का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण करने के आरोपित पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर धमकी देने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में पीड़िता की ओर से विशेष पाक्सो कोर्ट संख्या-दो में अर्जी दाखिल की गई है।

इस अर्जी पर शुक्रवार को विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। उसके अधिवक्ता ऋचा स्मृति ने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस का भी बिना वजह हस्तक्षेप हो रहा है। पीड़िता को धमकी देने की अर्जी पर सुनवाई के दौरान विशेष कोर्ट को इससे अवगत कराया गया है।

कुढ़नी थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने पिछले साल 24 नवंबर को विशेष पाक्सो कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें राज्य के पूर्व मंत्री वृषिण पटेल पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था।

विशेष पॉक्सो कोर्ट संख्या-दो ने परिवाद की सुनवाई के बाद प्रथमदृष्टया मामले को सत्य पाते हुए संज्ञान लिया था। विशेष कोर्ट ने पूर्व मंत्री को उपस्थित होने का आदेश दिया था। इस मामले की अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।

अहियापुर से लापता युवक का 18वें दिन भी सुराग नहीं

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के बैरिया इलाके से अनमोल कुमार नामक युवक का 18वें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। इसके कारण स्वजन चिंतित है।

पीड़ित स्वजन के द्वारा सिटी एसपी से मिलकर गुहार लगाया गया। बावजूद पुलिस की ओर से जांच में रूचि नहीं ली जा रही है। विदित हो कि दो जुलाई से युवक लापता है। खोजबीन में पता नहीं चलने के बाद स्वजन ने अहियापुर थाने में प्राथमिकी कराई थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक दोस्तों के साथ संगम घाट में नहाने के लिए गया था। इसके बाद से वह लापता है। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच के साथ कार्रवाई चल रही  है।

यह भी पढ़ें - 

Nitish Kumar: बिहार में बढ़ते अपराध पर गुस्से में नीतीश कुमार, पुलिस अधिकारियों को दे दिया सख्त आदेश

Bihar Politics: लालू यादव को बड़ा झटका, यह RJD नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP में शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।