Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार में जमीन के अभाव से नहीं रुकेगा ग्रामीण सड़क निर्माण, रैयतों से भूमि खरीदेगा विभाग

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 06:36 AM (IST)

    Rural Works Department Bihar: बिहार में ग्रामीण कार्य विभाग ने भूमि की अनुपलब्धता के कारण रुकने वाले सड़क निर्माण को रोकने के लिए नई नीति अपनाई है। अब ...और पढ़ें

    भूमि उपलब्ध नहीं होने से सड़क निर्माण प्रभावित होने की बात सामने आई थी। फाइल फोटो

    भूमि उपलब्ध नहीं होने से सड़क निर्माण प्रभावित होने की बात सामने आई थी। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Rural Road Construction: बिहार में अब भूमि की अनुपलब्धता के कारण ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य नहीं रुकेगा।

    ग्रामीण कार्य विभाग ने जरूरत पड़ने पर भूमि क्रय नीति के तहत रैयतों से जमीन खरीदकर सड़क निर्माण कराने का निर्णय लिया है।

    सभी अभियंताओं को निर्देश

    ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव ने सभी जिलों के कार्यपालक अभियंताओं को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। विभागीय योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई स्थानों पर भूमि उपलब्ध नहीं होने से सड़क निर्माण प्रभावित होने की बात सामने आई थी।

    क्रय नीति से होगी खरीद

    सचिव ने स्पष्ट किया कि जहां सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं है, वहां विभाग भूमि क्रय नीति के तहत रैयतों से जमीन खरीदेगा। निर्धारित दर के अनुसार भूमि मालिकों को मुआवजा देकर सड़क निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

    12 सड़कें हैं प्रभावित

    मुजफ्फरपुर जिले के सकरा, बोचहां, मुशहरी समेत अन्य प्रखंडों में करीब 12 ग्रामीण सड़कों का निर्माण भूमि विवाद या उपलब्धता की समस्या के कारण रुका हुआ है। विभागीय निर्देश मिलने के बाद अब इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    नियमित होगी समीक्षा

    सचिव ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत बनने वाली सड़कों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं की समय-समय पर निगरानी की जाए, ताकि परियोजनाएं तय समय पर पूरी हो सकें।

    खबरें और भी

    वन विभाग से होगा समन्वय

    सड़क निर्माण के दौरान पेड़-पौधों से संबंधित मामलों में वन विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर नियमानुसार कार्य करने को कहा गया है। विभाग का उद्देश्य भूमि और अन्य बाधाओं का समय रहते समाधान कर ग्रामीण सड़क परियोजनाओं में तेजी लाना है।