Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चे बनेंगे Genius, विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे विषय विशेषज्ञ

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:35 AM (IST)

    Bihar Teacher Mentor Selection: बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए विषय विशेषज्ञ शिक्षकों के चयन की पहल की है। ...और पढ़ें

    ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फाइल फोटो

    ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar School Subject Experts: बिहार के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है।

    अब माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में विषय विशेषज्ञ शिक्षक चुने जाएंगे, जो छात्रों के साथ-साथ अन्य शिक्षकों का भी मार्गदर्शन करेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

    15 अगस्त तक आवेदन

    इच्छुक शिक्षक 15 अगस्त तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। शिक्षकों के चयन का मुख्य आधार उनकी शैक्षणिक योग्यता, पठन-पाठन की विशिष्ट शैली और साथी शिक्षकों से प्राप्त फीडबैक होगा।

    आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य स्तर पर विभिन्न विषयों का एक विषयवार पैनल तैयार किया जाएगा।

    अनएडिटेड वीडियो अनिवार्य

    मेंटर बनने के इच्छुक शिक्षकों को 8 से 10 मिनट का कक्षा शिक्षण वीडियो बनाकर गूगल लिंक पर अपलोड करना होगा।

    वीडियो में किसी प्रकार की मैनुअल या एआई आधारित एडिटिंग की अनुमति नहीं होगी। यदि तकनीकी कारणों से पैनल वीडियो नहीं देख पाता है, तो बिना पूर्व सूचना के आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

    शिक्षण मानकों का पालन

    अपलोड किए जाने वाले वीडियो में कक्षा में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति और शिक्षक-छात्रों के बीच स्पष्ट संवाद दिखना अनिवार्य है। यह शिक्षण प्रक्रिया बिहार राज्य पाठ्यचर्या एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा विद्यालयी शिक्षा (NCF-SE) के दिशानिर्देशों के पूरी तरह अनुकूल होनी चाहिए।

    मिलेगा विशेष प्रशिक्षण

    चयनित मार्गदर्शक शिक्षकों को विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद ये मेंटर शिक्षक अपने-अपने विषयों में पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारने और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को लागू करने में जिले और राज्य स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    इन आधार पर होगा शिक्षकों का मूल्यांकन

    क्रमांक मूल्यांकन का आधार
    1 विषय का ज्ञान
    2 कक्षा शिक्षण कौशल
    3 विद्यार्थियों की सहभागिता
    4 संप्रेषण कौशल
    5 शिक्षण पद्धति और नवाचार
    6 जिस विषय के लिए आवेदन किया हो, उसी विषय में अध्यापन अनिवार्य

    इन विषयों के लिए तैयार होंगे मार्गदर्शक शिक्षक

    क्रमांक विषय
    1 हिंदी
    2 अंग्रेजी
    3 गणित
    4 भौतिकी
    5 रसायन विज्ञान
    6 जीव विज्ञान
    7 इतिहास
    8 भूगोल
    9 राजनीति विज्ञान
    10 अर्थशास्त्र
    11 कंप्यूटर विज्ञान
    12 संस्कृत
    13 उर्दू
    14 वाणिज्य
    15 गृह विज्ञान
    16 मनोविज्ञान
    17 समाजशास्त्र
    18 अन्य विषय