Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार से हैदराबाद के लिए बढ़ी सुविधा, मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली स्पेशल ट्रेन तीन दिन चलेगी

    By Gopal Tiwari Edited By: Ajit kumar
    Updated: Wed, 22 Apr 2026 12:17 PM (IST)

    Muzaffarpur to Secunderabad train: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Summer Special Train: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए साउथ सेंट्रल रेलवे ने बिहार से हैदराबाद रूट पर अतिरिक्त समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों का परिचालन 23 अप्रैल से 3 मई के बीच अलग-अलग तिथियों में किया जाएगा।

    मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली इन तारीखों पर

    मुजफ्फरपुर से चरलापल्ली (हैदराबाद के पास) के लिए स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल, 30 अप्रैल और 3 मई को चलाई जाएगी। वहीं, वापसी में चरलापल्ली से मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन 24 अप्रैल, 28 अप्रैल और 1 मई को संचालित होगी।

    रेलवे के अनुसार, हर रूट पर इन ट्रेनों का केवल एक-एक फेरा निर्धारित किया गया है।

    अन्य रूट पर भी स्पेशल ट्रेनें

    यात्रियों की सुविधा के लिए अन्य रूटों पर भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं:

    • चरलापल्ली-जसीडीह: 23 अप्रैल, 30 अप्रैल
    • जसीडीह-चरलापल्ली: 24 अप्रैल, 1 मई
    • चरलापल्ली-बरौनी: 26 अप्रैल
    • बरौनी-चरलापल्ली: 28 अप्रैल

    इन ट्रेनों का उद्देश्य बिहार और झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को राहत देना है।

    मुजफ्फरपुर से हैदराबाद के लिए प्रमुख ट्रेनें

    मुजफ्फरपुर और उत्तर बिहार से हैदराबाद/सिकंदराबाद के लिए पहले से भी कई ट्रेनें संचालित हैं:

    • 15293 मुजफ्फरपुर-चरलापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस : सुबह 11:25 बजे मुजफ्फरपुर से खुलकर अगले दिन रात 11:50 बजे चरलापल्ली पहुंचती है।
    • 07650 मुजफ्फरपुर-लिंगमपल्ली स्पेशल : यह ट्रेन हर बुधवार सुबह 4:50 बजे चलती है।
    • 06230 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर स्पेशल (काचीगुडा मार्ग से) : शनिवार को सुबह 10:45 बजे प्रस्थान करती है।

    पटना और दरभंगा से भी विकल्प

    पटना (दानापुर) और दरभंगा से भी हैदराबाद के लिए नियमित ट्रेनें उपलब्ध हैं:

    • 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (रोजाना)
    • 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (मंगलवार, शुक्रवार)
    • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस (रविवार)

    यात्रा समय और किराया

    बिहार से हैदराबाद तक की यात्रा में आमतौर पर 33 से 38 घंटे का समय लगता है।

    किराया (लगभग)

    • स्लीपर: ₹700 – ₹900
    • 3AC: ₹1800 – ₹2100
    • 2AC: ₹2700 – ₹3000

    खबरें और भी