Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को रौंदा, इलाज के दौरान दोनों की मौत

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:29 PM (IST)

    Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में आदिगोपालपुर चौक के पास एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी सवार दो युवतियों को टक्कर मार दी। इस दर् ...और पढ़ें

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।

    हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। 

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Road Accident: जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियों की मौत हो गई।

    आदिगोपालपुर चौक के पास एक अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    आदिगोपालपुर चौक के पास हादसा

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 12 बजे स्कूटी और कार दोनों दरभंगा की ओर से मुजफ्फरपुर की तरफ जा रही थीं।

    आदिगोपालपुर चौक के समीप पहुंचते ही अनियंत्रित कार ने स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

    दूसरी युवती को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

    एक मृतका की पहचान

    हादसे में जान गंवाने वाली एक युवती की पहचान शरफुद्दीनपुर निवासी राजू चौधरी की पुत्री नेहा कुमारी के रूप में हुई है। दूसरी मृतका की पहचान कराने की प्रक्रिया जारी है।

    पूर्णिया नंबर की कार

    स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त कार पूर्णिया जिले के पंजीकरण नंबर की है। कार पर एक राजनीतिक दल का झंडा लगा हुआ था। इसके अलावा वाहन से महिलाओं के प्रसाधन से जुड़े सामान भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक झंडे या वाहन के संबंध में कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलने के बाद बोचहां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस कार के चालक, दुर्घटना के कारणों और अन्य तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।