डॉक्टरों की रैंकिंग: मुजफ्फरपुर में पहल, टॉप और बॉटम फाइव चिकित्सकों की बनेगी सूची
Bihar Health Department News: मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की, जिसमें चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के लिए कई मह ...और पढ़ें

डॉक्टरों की कार्यप्रणाली की अब नियमित आधार पर समीक्षा होगी। प्रतीकात्मक फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur DM Review Meeting: जिलाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा व्यवस्था सुधारने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।
जिले के डॉक्टरों की कार्यप्रणाली की अब नियमित आधार पर समीक्षा होगी।
टॉप बॉटम सूची बनेगी
जिले के टॉप और बॉटम-फाइव चिकित्सकों की सूची तैयार की जाएगी। इसी सूची के आधार पर डॉक्टरों का परफार्मेंस तय किया जाएगा।
खराब प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अनावश्यक रेफरल पर रोक
ऑनलाइन कंसल्टेशन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।अनावश्यक रेफरल रोकने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का निर्देश दिया। मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ पर पब्लिक न्यूसैंस एक्ट लगेगा।
उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान
उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। कई प्रभारियों द्वारा स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के प्रयासों की सराहना की गई। विभागीय मानकों पर खरा उतरने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
संस्थागत प्रसव में सुधार
सिविल सर्जन को एएनसी के सापेक्ष संस्थागत प्रसव सुधारने के निर्देश दिए। खराब स्थिति वाले प्रखंडों के प्रभारी अधिकारियों की विशेष समीक्षा होगी।
प्रसव कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
आशा कार्यकर्ताओं को चेतावनी
संस्थागत प्रसव में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी गई। कार्य में सुधार न होने पर पदमुक्त करने की कार्रवाई होगी।
जननी बाल सुरक्षा योजना में लंबित भुगतानों पर स्पष्टीकरण मांगा गया।