Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में नशेड़ी बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, धारदार हथियार दिखाकर दी थी जान से मारने की धमकी

    By Md.RahmanEdited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 30 Jul 2026 08:06 PM (GMT+05:30)

    Mother Sexual Assault Case: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र में नशे के आदी 38 वर्षीय युवक पर अपनी मां से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप है कि पत्न ...और पढ़ें

    स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। प्रतीकात्मक फोटो

    स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया। प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सहयोगी, सकरा (मुजफ्फरपुर)। Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि नशे के आदी 38 वर्षीय युवक ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया।

    नशे की हालत में वारदात

    बताया गया कि आरोपित टेंपो चलाता है और नशे का आदी है। आरोप है कि नशे का सेवन करने के बाद वह अक्सर घर पहुंचकर मां के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करता था।

    दो दिन पहले आरोपित की पत्नी मायके चली गई थी। इसके बाद बुधवार दोपहर उसने मां को कमरे में बुलाया।

    हथियार दिखाकर धमकाया

    आरोप है कि मां के विरोध करने पर युवक ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। घटना के बाद उसने पीड़िता को धमकाया और वहां से फरार हो गया।

    इसके बाद पीड़िता ने साहस जुटाकर सकरा थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी।

    ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ा

    गुरुवार को पुलिस आरोपित के घर पहुंची तो वह वहां मौजूद था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

    इसके बाद पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े तथ्यों और आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। 

    मां ने अपने ही बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

    -

    मनोज कुमार सिंह, एसडीपीओ पूर्वी-टू, सकरा