Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगले दो दिनों तक बारिश व तेज हवा का अलर्ट, बिहार में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

    Updated: Fri, 29 May 2026 07:47 PM (IST)

    Rain Forecast Bihar: बिहार में अगले दो दिनों तक आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने लोगों को तेज हवा और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Rain Forecast Bihar: जिला समेत पूरे बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश, वज्रपात (आकाशीय बिजली) और तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

    विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 30 मई से 1 जून के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-तड़क के साथ झमाझम बारिश हो सकती है।

    तापमान में आएगी गिरावट

    डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि इस मौसमी बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है।

    इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण और उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने तेज हवा और वज्रपात को लेकर लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है।

    30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा

    पूर्वानुमान के अनुसार, बिहार के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज हवा चल सकती है। कुछ स्थानों पर हवा की गति इससे भी अधिक होने की आशंका है।

    मौसम विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, बिजली के खंभों और बड़े पेड़ों के नीचे बिल्कुल खड़े न हों।

    वज्रपात को लेकर रहें सावधान

    विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में किसानों और ग्रामीण इलाकों के लोगों को मौसम के लाइव अपडेट पर नजर बनाए रखने और गर्जना शुरू होते ही पक्के मकानों या सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को कहा गया है।

    खबरें और भी

    इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

    दिनभर रही उमस और पछुआ हवाओं के कारण लोग परेशान रहे, लेकिन अब प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण उत्तर बिहार समेत पूरे राज्य को राहत मिलने की उम्मीद है।