अभी बारिश से राहत नहीं, मुजफ्फरपुर समेत पूरे उत्तर बिहार में 11 तक हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान
Bihar Weather Alert Today: डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अनुसार, मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार में अभी बारिश से राहत नहीं मिले ...और पढ़ें

अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Rain Forecast August: यदि बारिश से राहत के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपको निराश हाथ लग सकती है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि मौसम विभाग की ओर से बारिश की पूर्वानुमान रिपोर्ट जारी की गई है।
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र ने 9 से 13 अगस्त तक का मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन जारी किया है। इसके अनुसार मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
नौ से 11 तक वर्षा
मौसम विभाग के अनुसार नौ से 11 अगस्त के बीच अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना भी जताई गई है। शेष दिनों में भी उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में हल्की बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।

तापमान का पूर्वानुमान
पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। सुबह के समय आपेक्षिक आर्द्रता 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहेगी।
हवा की रफ्तार
इस दौरान पुरवा अथवा दक्षिण-पूर्वी दिशा से 8 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हल्की से मध्यम बारिश के कारण किसानों को कृषि कार्यों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम वैज्ञानिक लगातार परिस्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और सलाह जारी कर रहे हैं।