'चोर' की तरह बर्थडे विश, मुजफ्फरपुर में देर रात युवती के घर पहुंचे प्रेमी को घरवालों ने पुलिस को सौंपा
Lover Caught As Thief: मुजफ्फरपुर में एक युवक अपनी प्रेमिका को जन्मदिन की बधाई देने देर रात उसके घर पहुंचा, जहां घरवालों ने उसे चोर समझकर पुलिस के हवा ...और पढ़ें

प्रेमिका के स्वजन की शिकायत के बाद पुलिस युवक को थाने ले आई। (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Crime News: जिंदगी स्क्रिप्ट के हिसाब से कहां ही चलती है? मुजफ्फरपुर के एक युवक के साथ भी कुछ ऐसी ही घटना घटी। जब उस पर पहले प्यार का नशा चढ़ा तो उसने अपनी प्रेमिका को कुछ अलग ढंग से इंप्रेस करने की योजना बनाई।
बर्थडे से बेहतर मौका क्या हो सकता था? उसने बर्थडे वाले दिन यानी बुधवार की रात के ठीक 12 बजे तारीख बदलते ही उसके घर जाकर विश करने की प्लानिंग बना ली। इसके अनुसार गिफ्ट आदि लेकर तैयारी भी कर ली।
सदर थाना क्षेत्र के आनंदपुरी इलाके में युवक अपनी प्लानिंग के अनुसार प्रेमिका को जन्मदिन की बधाई देने देर रात उसके घर पहुंच गया।
सरप्राइज करने के चक्कर में वह अपनी प्रेमिका के घर में इस तरह से प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था कि उसकी इस संदिग्ध हरकत को देखकर प्रेमिका के स्वजन ने उसे चोर समझ लिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से दबोच भी लिया।
पुलिस हिरासत में पूछताछ
बात यही खत्म नहीं हो गई। उनलोगों ने पुलिस को घर में चोर घुसने और पकड़े जाने की सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
खबरें और भी
मकान मालिक ने घर में घुसकर चोरी के प्रयास की लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। हिरासत में पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी की बात से पूरी तरह इन्कार करते हुए केवल अपनी प्रेमिका को बर्थडे विश करने के लिए आने की बात कही।
प्रेमिका का थाने में हंगामा
वहीं अगली सुबह यानी गुरुवार की सुबह युवती को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली। इसके बाद वह खुद ही सदर थाने पहुंच गई। उसने भी युवक के बर्थडे विश के लिए घर आने की बात कही और उसके समर्थन में हंगामा करने लगी।
युवती ने पुलिस से साफ कहा कि वह कोई चोर नहीं है बल्कि उसे सरप्राइज करने के लिए आया था। इस खुलासे के बाद थाने में मौजूद पुलिस और दोनों परिवारों के लोग हैरान रह गए।
समझौते के बाद रिहाई
युवती की ओर से बर्थडे विश की बात रखने के बाद दोनों परिवारों के बीच थाने में ही लंबी बातचीत और पंचायती हुई। युवती के स्वजन ने युवक की इस हरकत को पहली भूल मानते हुए उसे माफ करने का निर्णय लिया। इसके बाद तनाव का माहौल सामान्य हो गया। युवती के परिजन ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित शिकायत भी वापस ले ली।
चेतावनी देकर छोड़ा गया
पुलिस के पास दी गई शिकायत वापस लिए जाने और दोनों पक्षों में लिखित समझौता होने के बाद राहत की सांस ली। सदर थाने की पुलिस ने युवक को हिरासत से मुक्त करते हुए भविष्य में ऐसी गलती नही दोहराने की सख्त हिदायत दी। इसके बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया और दोनो परिवार वहां से खुशी-खुशी अपने-अपने घर लौट गए।