Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 11 अगस्त से स्नातक सेकंड सेमेस्टर परीक्षा, 5 जिलों में बनेंगे केंद्र

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

    Bihar Graduation Exam 2026: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा 11 अगस्त से 3 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा ...और पढ़ें

    परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद कालेज स्तर पर भी परीक्षार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। फाइल फोटो

    परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद कालेज स्तर पर भी परीक्षार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar University Exam Schedule: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा 11 अगस्त से शुरू होगी। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग ने शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा तीन सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

    परीक्षा नियंत्रक डा. राम कुमार ने सभी अंगीभूत और संबद्ध कालेजों के प्राचार्यों को परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी है। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी।

    वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित की जाएगी।

    विश्वविद्यालय ने मेजर, माइनर, मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स (एमडीसी), वैल्यू एडेड कोर्स (वीएसी), स्किल एन्हांसमेंट कोर्स (एसईसी) और एबिलिटी एन्हांसमेंट कोर्स (एईसी) का कार्यक्रम जारी किया है। मेजर विषयों की परीक्षा 11 और 12 अगस्त को होगी। माइनर विषयों की परीक्षा 13 और 14 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

    एमडीसी की परीक्षा 18 से 20 अगस्त तक होगी। वीएसी की परीक्षा 21 से 29 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद एसईसी की परीक्षा 31 अगस्त और एक सितंबर को होगी।

    एईसी की परीक्षा दो और तीन सितंबर को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से सभी विषयों के लिए निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षा लेने की तैयारी की जा रही है।

    परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद कालेज स्तर पर भी परीक्षार्थियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

    परीक्षा नियंत्रक डा. राम कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए जल्द ही केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। इसके लिए पांच जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की तैयारी है। केंद्रों के निर्धारण के बाद परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

    स्नातक सेकंड सेमेस्टर की परीक्षा में करीब एक लाख 10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा केंद्रों के निर्धारण और अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।

    खबरें और भी