Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur News: शादी में बवाल, दुल्हन के मामा पर चाकू से हमला; बिना विवाह लौटी बरात

    Updated: Thu, 11 Jul 2024 05:09 PM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर जिले में बुधवार को शादी समारोह में जमकर बवाल हुआ। नशे की हालत में दुल्हन के द्वार पर पहुंचे बरातियों ने जमकर हंगामा काटा। इस बीच विवाद इतना ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. दूल्हे को उपहार के रूप में दिया गया था चार लाख कैश
    2. दूल्हे के भाई ने गाली-गलौच करते हुए चाकू से वार कर दिया
    3. पारू थाने में दूल्हा समेत 10 लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत

    संवाद सहयोगी, पारू। मुजफ्फरपुर में पारू थाना क्षेत्र के मोहजामा गांव में दरवाजा लगने के साथ ही दूल्हा के भाई ने चाकू से हमला कर दुल्हन के मामा को घायल कर दिया। नशे की हालत में विवाद बढ़ने पर दूल्हा और उसके रिश्तेदारों ने वधू पक्ष के लोगों पर हाथ साफ किया। मारपीट कर आधा दर्जन महिला व पुरुषों को घायल कर दिया।

    इसके बाद बिना शादी रचाए ही बरात वापस लौट गई। इस मामले में दुल्हन की रिश्तेदारी के मामा प्रभात कुमार ने पारू थाने में दूल्हा समेत 10 लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत की है। दूल्हा व बराती पक्ष पर गले से सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया गया है। बरात इसी थाना क्षेत्र के फतेहाबाद गांव से आई थी।

    लड़की के मामा ने पुलिस को बताया है कि उसकी बहन की ननद का परिवार काफी गरीब है। उसकी बेटी की शादी पारू थाने के फतेहाबाद गांव निवासी छोटेलाल साह के पुत्र रंजीत कुमार साह के साथ तय हुई थी। उपहार स्वरूप चार लाख नकद और 20 ग्राम की सोने की चेन दी गई थी।

    नशे में धुत्त थे ज्यादातर लोग

    बुधवार की रात बरात मोहजामा पहुंची, लेकिन अधिकतर लोग नशे में धुत्त थे। करीब एक बजे रात में दरवाजा लगने के बाद दूल्हे को आदर के साथ गाड़ी से उतारा जा रहा था। इसी दौरान दूल्हे के भाई गुलशन ने गाली-गलौच करते हुए चाकू से वार कर दिया।

    खबरें और भी

    मनियारी थाना क्षेत्र के महंत मनियारी गांव निवासी व लड़की के पिता मनोज कुमार ने रोते हुए बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है। इस कारण रिश्ते के मामा ने अपने घर पर उनकी बेटी की शादी का इंतजाम किया था।

    यह भी पढ़ें-

    यूपी-बिहार और बंगाल जाने वाली इन 15 ट्रेनों में होने जा बड़ा बदलाव, दिवाली-छठ से पहले यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    पहले सामूहिक दुष्कर्म... फिर महिला के गुप्तांग में डाल दी शराब की बोतल, दरिंदगी की दास्तां सुन कांप जाएगी रूह